balrampur-corona-dead-body-throws-in-river

Balrampur: परिजनों ने नदी में फेंक दिया कोरोना पीड़ित का शव, वीडियो वायरल होने से देश में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर  (Balrampur) जिले में कोरोना पीड़ित का शव राप्ती नदी में फेंके जाने का मामला सामने आया है। शव फेंकने वाले मृतक के ही परिजन हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो जाने से पूरे देश में सनसनी मच गयी है। झकझोर कर रख देने वाले इस वीडियो के सामने आने के बाद, स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया है।

[avatar user=”Jyoti Singh” size=”thumbnail” align=”left”]By Jyoti Singh[/avatar]

यूपी के बलरामपुर (Balrampur) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोरोना पीड़ित का शव घर ले जा रहे परिजनों ने बीच रास्ते में तुलसीपुर हाईवे पर स्थित राप्ती नदी के सिसई घाट से दोपहर बारिश के दौरान एक शव नदी में फेंक दिया। मामले का वीडियो वायरल हो जाने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एडीएम ए के शुक्ल ने मामले की जांच सीएमओ को सौंप दी।

सीएमओ डॉक्टर वी बी सिंह ने बताया कि जांच के में पता चला है कि प्रदेश के ही सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ निवासी प्रेमनाथ मिश्रा को बीते 25 मई को सांस लेने में हुई दिक्कत के बाद उनके भतीजे संजय कुमार ने इलाज के लिए उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय (Balrampur) में भर्ती करावाया था। लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान ही प्रेमनाथ की मौत हो गई। शनिवार की दोपहर प्रेमनाथ का शव भतीजे संजय कुमार ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत प्राप्त किया।

लेकिन शव को घर ले जाते समय ही संजय कुमार और उसके साथी ने बारिश के दौरान शव को बीच पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया। इसके बाद से ही संजय कुमार और उसका साथी फरार हैं। शव को फेंके जाने की घटना को उसी दौरान कार से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला है।

यह भी पढ़ें: लड़की के साथ हैवानियत का वीडियो बनाने वाले निकले बांग्लादेशी घुसपैठिये, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली देहात में आरोपी संजय कुमार और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल देहात विद्यासागर वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले प्रदेश के कई जिलों में काफी बड़ी संख्या में शव गंगा नदी में उतराते देखे गए थे, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की लगातार आलोचना शुरू हो गयी थी। तब लोगों में आम धारणा यह थी कि कोरोना संक्रमण से बड़ी संख्या में हो रही मौतों से शवों का अंतिम संस्कार भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। राप्ती नदी में शव फेंके जाने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Author Profile

Jyoti Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *