मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ऑनलाइन ओडीओपी कॉमन फैसिलिटी सेंटर योजना के पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएसएमई के तहत युवा स्वरोजगार की बहुत संभावनाएं हैं। जनपद स्तर पर लोन मेले आयोजित कर तेजी से विभिन्न योजनाओं में ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
[avatar user=”Mayank Shukla” size=”thumbnail” align=”left”]By Mayank Shukla[/avatar]
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन स्वरोजगार संगम कार्यक्रम में सुलतानपुर सहित प्रदेश में 31542 एमएसएमई इकाइयों की स्थापना हेतु 2505.58 करोड़ रुपए ऋण वितरित किए। इसके अतिरिक्त विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में फ्री टूलकिट्स वितरित किए गए।
जनपद की मदीना बानों को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार 10 लाख रूपये, ओडीओपी योजना- के तहत संजय पाल को 25 लाख रुपये, पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत सविता पाण्डेय को 25 लाख का ऋण दिया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत पवन यादव एवं बृजेश कुमार को प्रशिक्षण टूल किट वितरण एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
यह भी पढ़ें: भारत समेत पूरी दुनिया ने मनाया योग दिवस; योग दिवस से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण ख़बरें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने ऑनलाइन ओडीओपी कॉमन फैसिलिटी सेंटर योजना के पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएसएमई के तहत युवा स्वरोजगार की बहुत संभावनाएं हैं। जनपद स्तर पर लोन मेले आयोजित कर तेजी से विभिन्न योजनाओं में ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उत्तर प्रदेश में कोरोना नियंत्रण तेजी से हुआ और जीवन के साथ जीविका के लिए कार्य हुआ। आज प्रदेश में मात्र 208 पॉजिटिव केस आए, मात्र 3600 एक्टिंग केस रह गए हैं, वैक्सीनेशन सुरक्षा कवच है। सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है। सरकार ने 4 लाख युवाओं को नौकरी दी। एमएसएमई में 1.5 करोड़ लोगों को रोजगार से जोड़ा। अन्य उपायों से रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

एनआईसी में ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, उपायुक्त उद्योग अनूप कुमार, अग्रणी जिला प्रबन्धक ऑफ बड़ौदा आर0पी0 अरोड़ा व खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
INDIAJuly 29, 2021Savarn Mahasangh Foundation के सुलतानपुर जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व उपाध्यक्ष मयंक अग्रहरि को चुना गया
BREAKING NEWSJuly 23, 2021Suresh Raina के ‘मैं भी ब्राह्मण हूं’ पर क्यों मचा बवाल, अब समर्थन में उतरे लोग
BREAKING NEWSJuly 18, 2021Viral Video: दबंगों नें महिला को पीटा, हालात गंभीर, वायरल वीडियो में कैद घटना
INDIAJuly 18, 2021सम्पूर्ण समाधान दिवस (Complete Solution Day) में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें संबंधित अधिकारी – जिलाधिकारी

