CORONAVIRUS AWARENESS:
- जिले में पिछले कुछ समय में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हुई है
- जागरूकता अभियान के तहत लोगो को फेसमास्क, पंपलेट तथा सैनेटाइजर वितरित किया गया
- सांस लेने में कठिनाई हो तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं
संवाददाता: पंकज पाठक – अयोध्या
(Coronavirus Awareness News)
अयोध्या। देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और जनपद में भी कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की स्थिति भी तकरीबन ऐसी ही बनी हुई है जिसे देखते हुए कायस्थ सेवा समाज सामाजिक संगठन ने कोरोना जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताते हुए फेस मास्क, पम्पलेट व सैनेटाइज़र भी वितरित किये। जागरूकता अभियान के तहत कायस्थ सेवा समाज सामाजिक संगठन द्वारा आज रेतिया, ककरही बाजार, धारा रोड आदि मोह’ल्लों में लोगों को जागरूक किया गया l
यह भी पढ़ें: सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ माईनेशन न्यूज़ टीम की बातचीत
संगठन के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को इससे बचने के तरीके की सही जानकारी होना बहुत जरूरी है और इसके लिए कोरोनावायरस से जुडी जानकारी वाले पम्पलेट का वितरण कर लोगों को कोरोनावायरस के खिलाफ जागरूक किया गया l इसके अलावा लोगों को घर से बाहर निकलने के दौरान नांक व मुंह को ढंकने के लिए चेहरे पर मास्क लगाए रहने की शपथ दिलाई गई और हाथों को साबुन या सैनेटाइजर से दिन भर में कई बार साफ करने के बारे में समझाया गया l यदि किसी को सांस लेने में कठिनाई होती है तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा गया l

कार्यकारी महामंत्री अभय सिन्हा ने लोगो के हाथों को सैनेटाइजर से सैनेटाइज कराया और बचाव के लिए सतर्क रहने को कहा l कोषाध्यक्ष के सी श्रीवास्तव ने हाथों को सैनेटाइजर से सैनेटाइज कराने के बाद सभी लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ फेसमास्क, पंपलेट तथा सैनेटाइजर वितरित किया। सभी लोगों ने संगठन के द्वारा चलाये जा रहे कोरोना वायरस से बचाव के जागरूकता अभियान के लिए दिल से धन्यवाद् दिया।
यह भी पढ़ें: मुआवजे से लगेगा प्रवासी मजदूरों के साथ हो रहे हादसों पर विराम…?
गौरतलब है कि जिले में पिछले कुछ समय में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हुई है।
Follow us on Twitter @MNNewsLive to get all news related to Coronavirus Awareness
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





