- 4 मई को सऊदी अरब में हुई थी सुलतानपुर के युवक की मौत
- मृतक (दिलावर) की मां तकदीरुन का कहना है कि सऊदी अरब दूतावास का एक अधिकारी उनसे ढाई लाख रुपये (12 हजार रियाल) मांग रहा है, जो उनके पास नहीं हैं। उन्होंने बीते गुरुवार को जिलाधिकारी सी. इंदुमती से मुलाकात कर उन्हें अपनी पीड़ा सुनाई।
राजेंद्र यादव
सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश)। कोरोना काल में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिन अधिकारियों को देश के नागरिकों की मदद करने के लिए सरकार हजारों-लाखों रुपये सैलरी देती है, लालच ने उन्हें अंधा बना दिया है। आलम यह है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारी तो शवों के सौदागर बन बैठे हैं, जो विदेश में मरने वाले भारतीयों के शव स्वदेश भेजवाने में मदद के बदले मृतकों के परिजनों से पैसों की डिमांड करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
सुलतानपुर जिले के कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत भरथीपुर गांव निवासी दिलावर (38) पुत्र स्व. जानमोहम्मद करीब चार साल पहले सऊदी अरब गए थे। वहां रियाद निवासी एमएनजे कहतानी नामक शेख के यहां घरेलू नौकर का काम करते थे। गुजरे रमजान के महीने में 4 मई की शाम को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी।
इसकी सूचना जब उनके घरवालों को मिली तो वे सन्न रह गए। दिलावर की मां तकदीरुन निशा ने सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुलहक के जरिए विदेश मंत्री को पत्र लिखकर बेटे का शव स्वदेश मंगवाने की गुहार लगाई। विदेश मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेद्दा दूतावास (सऊदी अरब) को शव भेजवाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।
दिलावर की मां तकदीरुन का कहना है कि सऊदी अरब दूतावास का एक अधिकारी उनसे ढाई लाख रुपये (12 हजार रियाल) मांग रहा है, जो उनके पास नहीं हैं। उन्होंने बीते गुरुवार को जिलाधिकारी सी. इंदुमती से मुलाकात कर उन्हें अपनी पीड़ा सुनाई। डीएम ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
मदद के लिए है रिलीफ फंड
कादीपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुलहक ने बताया कि विदेश में रहने वाले लोगों के लिए वर्ष 2009 में भारतीय समुदाय कोष (ICWUF) की स्थापना की गई थी। जिसके तहत विदेश में मरने वालों के शव को भारत भेजवाने में खर्च होने वाली धनराशि दूतावास को देने की व्यवस्था है। इसी मद से वर्ष 2014 में कादीपुर तहसील क्षेत्र के सराय कल्याण गांव निवासी रूपी का शव सऊदी अरब से भारत भेजा गया था।
Author Profile
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’

