उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार (Bribe) खत्म करने की बात करते हैं लेकिन उनके अधिकारी ही उनके सपनों को पलीता लगाने में लगे हुए हैं। मवाना एसडीएम कमलेश कुमार गोयल के पेशकार सुल्लड सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपए की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सुल्लड़ सिंह ने बताया कि वो जमीन के मामले में रिश्वत (Bribe) ले रहे थे।
दरअसल शिकायतकर्ता सत्येंद्र सिंह तहसील मवाना के फलावदा थाना क्षेत्र के नागौडी गांव का रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता ने 2017 में 8 बीघा खेती की जमीन खरीदी थी जिसके चलते दो पक्षों में विवाद चल रहा था।
साल 2017 के बाद दो बार मुकदमा जीतने के बाद भी लगातार दो पक्षों में विवाद चलता रहा और उसी के चलते मामला एसडीएम मवाना की कोर्ट में चल रहा था जिसकी पैरोकारी पीड़ित शिकायतकर्ता कर रहा था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पेशकार सुल्लड़ सिंह फैसला उसके पक्ष में कराने के लिए 25 हजार की रिश्वत (Bribe) मांग रहा था और मना करने पर दूसरे पक्ष की ओर निर्यण करने की बात कह रहा था। इसी के चलते एक दिन पहले शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो के यहां शिकायत की जिसके के बाद एंटी करप्शन टीम ने 25 हजार रुपए लेकर एक महिला के साथ आरोपी के पास भिजवा दिया। आरोपी ने 25 हजार रुपए अपनी जेब में रख लिए।
ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। जब आरोपी पेशकार सुल्लड़ सिंह की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 45 हजार रुपए बरामद हुए। पेशकार ने 20 हजार रुपए किसी किसान सरदार से लिया था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मवाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एक तरफ जहां भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात सीएम योगी करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके अधिकारी और कर्मचारी अपनी जेब भरने के लिए ही रिश्वत मांगते हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि पेशकार ने एसडीएम कमलेश कुमार गोयल के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। फिलहाल योगी सरकार के अधिकारी अपनी साख बचाने के लिए भले ही रिश्वतखोर पेशकार पर कार्रवाई करें लेकिन इस प्रकरण से योगी सरकार फिर से विपक्ष के निशाने पर जरूर आ गयी है।
Click here to read all our news and updates in English language
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया






