Sultanpur: गंदे पानी से लबरेज है काशीराम आवासीय कालोनी

Sultanpur:

  • बसपा सरकार 2010 में बनी मा0 कांशीराम आवासीय कालोनी में नही बनाया गया था जल निकासी का कोई स्थायी रास्ता
  • कलोनी में लगा गन्दगी का अम्बार
  • मा0काशीराम आवासीय कलोनी निकट आर0टी0ओ0ऑफिस 25 वर्षीय व्यक्ति को 18/जुलाई *कोबिड-19 पॉजिटिव का पाया गया पहला मरीज
  • ब्लाकों के अंदर किचन तक घुस रहा है गन्दा पानी
  • सीलन की वजह से कलोनी ढहने का का बना हुआ है खतरा

संवाददाता: क्षमा सिंह

सुलतानपुर (Sultanpur)। (कांशीराम आवासीय कलोनी) बसपा सरकार के समय 2010 में बनाई गयी थी। मा0 कांशीराम आवासीय कलोनी जिसमे स्थायी जल निकासी का कोई समुचित रास्ता नही बनाया गया था, जल निकासी न होने के कारण बरसात व लैटरिंग का गंदा पानी लोगों के घर के किचन तक पहुचने पर मजबूर है। इस समस्या का कोई समाधान नही निकल रहा है।

हमारा लेटेस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बताते चले की यहाँ के लोग जल निकासी व गन्दगी को लेकर नगर पालिका का चक्कर लगा कर थक चुके है। लेकिन अभी तक साफ सफाई व जल निकासी की कोई समुचित व्यवथा नही करायी गयी। लोग कीचड़ में हल कर अपने ब्लाकों में प्रवेश करने के लिए मजबूर है। 18/07/2020 को निकट आर0टी0ओ0आफिस काशीराम आवासीय कलोनी 25 वर्षीय युवक को कोरोना का पहला मरीज पाए जाने से लोग डरे व सहमे हुए है।

यह भी पढ़ें: परिश्रम पर है अपना अधिकार परिस्थितियां कैसी भी हों – शिवांगी मिश्रा

बताते चले कि 2010 आबाद कलोनी न तो ये नगर पालिका से जोड़ी गयी न ही ग्रामीण क्षेत्र से यानी न कोई प्रधान न कोई सभासद। रामभरोसे चल रही है कांशीराम आवासीय कलोनी। यहाँ रहने वाले लोग शहरी क्षेत्र (Sultanpur) के होने के कारण नगर पालिका (Sultanpur) का चक्कर लगा-लगा कर थक जाते है। कोई सुनवाई नही होती है। वर्षो से परेसान कॉलोनी के लोग जिले की कलेक्टर सी इंदुमती से मिलकर ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे है।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News