Sultanpur Press Club concluded an important meeting

Sultanpur Press Club के पत्रकारों की बैठक हुई सम्पन्न

सुलतानपुर। सुलतानपुर प्रेस क्लब (Sultanpur Press Club) की अति महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव व जिला संरक्षक शैलेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। सदस्यों को माल्यार्पण कर परिचय पत्र वितरित किया गया। इसी के साथ कादीपुर तहसील इकाई की कार्यकारिणीय का अनुमति प्रदान करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

Sultanpur Press Club concluded an important meeting 2
फोटो: सुलतानपुर प्रेस क्लब के पत्रकार सदस्य

कार्यक्रम का सम्बोधन संरक्षक शैलैन्द्र शुक्ला ने किया अध्यक्षता आलोक श्रीवास्तव ने किया। शैलैन्द्र शुक्ला ने कहा कि सभी साथी संगठन की मर्यादा बचाते हुए पत्रकारिता करे क्योंकि वर्तमान समय की पत्रकारिता व्यवसाय का रुप ले रही है़। जो पत्रकारिता के पेशे के लिऐ ठीक नही है़। इस पेशे से जुड़ने वाले हर व्यक्ति को स्वतंत्र व निर्भीक होकर अपना उत्तरदायित्व निभाने की जरूरत है़। आप सब सिर्फ पत्रकारिता ही न करें एक दूसरे के सुख दुःख में भी शामिल हो। क्योंकि हम पत्रकार होते हुए एक परिवार के सदस्य भी हैं।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने आए हुए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से कहा कि निष्पक्ष होकर खबरों का प्रकाशन करें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता व्यवसाय नही है़, ये समाज के दबे कुचलों की आवाज बुलंद करने का प्लेटफार्म है़। उन्होंने आगे कहा कि एक दूसरों का हाथ काटकर नही, बल्कि हाथों को मदद देने की जरूरत है़। प्रशासन आज हर समय हमारे समस्त पत्रकारों पर नकेल कसने पर लगा है़ और ऐसे समय में एकजुट होकर पत्रकार समाज को समर्थन देने की जरूरत है़।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर में खत्म हुआ बूढ़ी मां का दर्दभरा इंतजार, चार माह बाद विदेश से आएगा बेटे का शव

कादीपुर पदाधिकारियों में अध्यक्ष दिलीप मिश्रा के अलावा संरक्षक रामजी मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव विनोद उपाध्याय, सचिव संतोष सिंह, सहसचिव उदयभान सिंह व कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल के नाम की घोषणा हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप मिश्रा कादीपुर अध्यक्ष , अबजल खान बल्दीराय अध्यक्ष , दीपक मिश्रा ,प्रेमचंन्द्र श्रीवास्तव, शिवकुमार यादव , राम प्रताप पाठक, मुकेश पाठक, आशोक यादव, शरद श्रीवास्तव, अशोक गौतम, चन्द्रहास पाठक, सुनील पांडेय, मजुल निगम, दीपांकुश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव (न्यूज 18), सतीश यादव, ओम प्रकाश कश्यप समेत दर्जनों की सख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Author Profile

Isha Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *