Trauma Center को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता अभिषेक सिंह ने My Nation News की टीम के साथ बातचीत में कहा कि इससे लोगों के जीने का अधिकार छिन रहा है। आये दिन आपात स्थिति पैदा होती है और लोगों को लखनऊ और वाराणसी जिलों में रेफर कर दिया जाता है।
संवाददाता: मयंक शुक्ला
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पांच वर्ष पूर्व निर्मित ट्रामा सेंटर (Trauma Center) भवन जनता की सेवा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, परन्तु आलाकमानों को इसकी कोई फिक्र नही है। भले ही जिले के व आस पास के जिले के लोगों के स्वास्थ्य का अधिकार छिन रहा हो। आलाकमानों को ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवा आरम्भ करना मुनासिब नही लग रहा है।

यह भी पढ़ें : जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत निस्तारण हुआ हवा को मुठ्ठी में बाँधने जैसा
13 अप्रैल को एनएचएम फर्स्ट के डायरेक्टर डॉ एन युवराज ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और एनएचएम के डायरेक्टर उत्तर प्रदेश सरकार को ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवा आरम्भ करने के लिए आदेशित किया था। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक आपातकालीन सेवा आरम्भ करने के विषय मे कोई जानकारी नही मिल सकी है। इसके पूर्व में भी कई प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश ने ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवा आरम्भ करने के आदेश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण को दिए थे। तब भी कोई कार्यवाही नही की गई थी।
छिन रहा जीने का अधिकार
पिछले एक वर्ष से लगातार ट्रामा सेंटर (Trauma Center) में आपातकालीन सेवा आरम्भ करने की लड़ाई लड़ रहे मानवाधिकार कार्यकर्ता अभिषेक सिंह ने My Nation News की टीम के साथ बातचीत में कहा कि ट्रामा सेंटर (Trauma Center) में आपातकालीन सेवा आरम्भ न कर सरकार संविधान में वर्णित जीने के अधिकार का हनन कर रही है। आये दिन आपात स्थिति पैदा होती है और लोगों को रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में जिले में बना ट्रामा सेंटर (Trauma Center) निष्प्रयोज्य साबित होता है। यह जिले के जिम्मेदार लोगों के लिए शर्म का विषय है। आस पास के जिले के लोग भी जीने के अधिकार से वंचित हो रहे हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और एनएचएम उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर को दो दो बार मेल करके डॉ एन युवराज के आदेश का रिमाइंडर कराया है। परंतु कोई कार्यवाही नही हुई। इस बात की जानकारी मेल के माध्यम से डॉ युवराज को दे दी है। जब तक ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवा आरम्भ नही हो जाती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें : सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ माईनेशन न्यूज़ टीम की बातचीत
About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया





