लाइसेंस बनवाने के लिए दिया दस दिन का मौका
फर्जी फर्मों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी
नगर संवाददाता
सुलतानपुर (उ.प्र.)। अवैध रूप से संचालित की जा रही ट्रैवेल्स एजेंसियों (Travel Agencies) पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसने की योजना बनाई है। बगैर लाइसेंस वाहनों की बुकिंग का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
हमारा लेटस्ट ई-न्यूज़पेपर ऑनलाइन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) माला बाजपेयी ने बताया कि विशेष पड़ताल में सामने आया है कि जिले में ट्रैवेल्स एजेंसी (Travel Agencies) के नाम पर बगैर लाइसेंस के ही बड़े पैमाने पर वाहनों की बुकिंग का कारोबार किया जा रहा है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। इसपर प्रभावी रोक लगाने के लिए खास कार्य योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़ें: गंदे पानी से लबरेज है काशीराम आवासीय कालोनी
ऐसी ट्रैवेल्स एजेंसियों (Travel Agencies) के मालिकों को एआरटीओ दफ्तर से लाइसेंस प्राप्त करने के लिए दस दिन का मौका दिया गया है। इसके बाद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिनके पास लाइसेंस नहीं होगा, उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की जाएगी।
About the Author

-
क्रुपाक्षी एम. ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक स्थानीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत कौशल को समझते हुए जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करना शुरू किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने समाचार चयन, तथ्य संग्रह और प्रस्तुति की बारीकियों पर मजबूत पकड़ बना ली।
पिछले 10 वर्षों के अपने अनुभव में क्रुपाक्षी एम. ने सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार काम किया है। खासकर समसामयिक घटनाओं और नीतिगत मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनकी स्पष्ट समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देखने को मिलता है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए डिजिटल और फील्ड जर्नलिज्म दोनों में संतुलन बनाए रखा है। उनकी रिपोर्ट्स में तथ्यात्मकता और संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है।
वर्तमान में क्रुपाक्षी एम. My Nation News के साथ जुड़ी हुई हैं, जहाँ वे प्रमुख खबरों, विशेष रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक स्टोरीज़ पर काम कर रही हैं। अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से एक भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSMay 14, 2026वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 10 दिन के मंथन के बाद कांग्रेस ने लगाया नाम पर मुहर
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026Greater Noida West के निवासियों का बड़ा ऐलान: मेट्रो की मांग को लेकर 26 अप्रैल को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
HighlightApril 13, 2026Sultanpur में बिजली विभाग के जेई पर बदजुबानी का आरोप, जनप्रतिनिधि से फोन पर अभद्रता का मामला गरमाया
BUSINESSApril 5, 2026मोहाली इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक ज़ोन (MIEZ) का 22 महीनों में निर्माण, पजेशन शुरू





