उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी (UP DGP) का नाम जल्द ही सामने आ जायेगा। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने केंद्र को सभी वरिष्ठ अफसरों के नाम भेज दिए हैं। भेजे गए सभी अफसरों में नासिर कमाल सबसे सीनियर बताये जा रहे हैं
[avatar user=”Apoorva Garg” size=”thumbnail” align=”left”]By Aporva Garg[/avatar]
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन स्तर पर नए डीजीपी (UP DGP) की कवायद अब तेज हो गई है। डीजीपी (UP DGP) की योग्यता पूरी करने वाले सभी आईपीएस अधिकारियों का विवरण राज्य सरकार की तरफ से केंद्र को भेज दिया गया है। वरिष्ठता क्रम में नासिर कमाल का नाम सबसे ऊपर बताया जा है। केंद्रीय स्तर पर जल्द ही होने वाली मीटिंग में नए डीजीपी (UP DGP) के चयन का पैनल भी निर्धारित किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा भेजी गयी लिस्ट में 1986 से 1990 बैच तक के 31 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। डीजीपी के पद के लिए कम से कम 30 साल की सेवा पूरी करना अनिवार्य है। ऐसे में 1990 बैच तक के आईपीएस अफसरों की लिस्ट भेज दी गई है। इस लिस्ट में उन अधिकारियों के नाम शामिल नहीं किये गए हैं जिनका रिटायरमेंट अगले 6 महीने के अंदर होने वाला है। हालांकि इस लिस्ट में केवल एक नाम सुजानवीर सिंह का शामिल है जिनका रिटायर इसी वर्ष सितंबर में निर्धारित है।
यह भी पढ़ें: सावधान! बाजारों में आई नकली अदरक, खरीदने से पहले करें पहचान
माना जा रहा है कि नए डीजीपी (UP DGP) के लिए यूपीएससी में बैठक इस महीने के अंत में हो सकती है। इस मीटिंग में यूपीएससी के चेयरमैन के अलावा केंद्रीय गृह विभाग के अधिकारी और यूपी के मुख्य सचिव व डीजीपी सदस्य शामिल होते हैं। एक अन्य अधिकारी को यूपीएससी और केंद्रीय गृह विभाग द्वारा नामित किया जाता है। ये अधिकारी मिलकर तीन नाम तय करते हैं जो राज्य सरकार को भेजे जाते हैं और मुख्यमंत्री तय करते हैं कि वह इन तीनों में से किसे डीजीपी बनाएंगे।
राज्य सरकार द्वारा भेजे गए सभी 31 अफसरों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर 1986 बैच के आईपीएस नासिर कमाल का नाम है। नासिर कमाल मौजूदा समय में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। दूसरे नंबर पर मुकुल गोयल हैं, वे भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। तीसरे नंबर पर एसआईटी और ईओडब्ल्यू के डीजी आरपी सिंह हैं। इसके बाद विश्वजीत महापात्रा, जीएल मीणा, डीएस चौहान, राज कुमार विश्वकर्मा, विजय कुमार और आनंद कुमार के नाम प्रमुख हैं।
Author Profile
Latest entries
BusinessMarch 26, 2022LawWiser.com की नई एमएसएमई कंटेंट स्ट्रीम से व्यापारियों के लिए अब कानूनों को समझना व इनका अनुपालन करना हुआ बिल्कुल आसान
INDIAFebruary 22, 2022Yamaha Wireless Headphones: अनुकूली तकनीकों और ट्रू साउंड के साथ यामाहा वायरलेस हेडफ़ोन
Breaking NewsFebruary 22, 2022सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश
DELHIJanuary 5, 2022Psoriasis के रोगियों का इलाज आयुर्वेद में संभव है- बता रहे है आयुर्वेद विशेषज्ञ –डा0 हरीश वर्मा

