Uttarakhand Cabinet: पुष्कर धामी कैबिनेट में उनियाल, धन सिंह समेत शामिल हो सकते हैं ये चेहरे, मंत्रिमंडल के नामों पर शाम तक होगी चर्चा

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी है. वहीं अब मंत्रिमंडल के नामों पर सबका ध्यान एकत्रत हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार के नये मंत्रिमंडल में सुबोध उनियाल, धन सिंह समेत कई नाम शामिल हो सकते हैं.

दरअसल, आज शाम मंत्रिमंडल के नामों पर चर्चा की जाएगी. माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में सुबोध उनियाल, धन सिंह, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, अरविंद पाण्डेय, मदन कौशिक, ऋतु खंडूरी, किशोर उपाध्याय, सौरभ बहुगुणा के नाम शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार इस नए मंत्रिमंडल में कुछ पुराने मंत्रियों के नामों को हटाया जा सकता है. हालांकि अभी साफ नहीं है कि वो कौन से नाम होंगे लेकिन आज शाम तक इस पर तस्वीर साफ होने की पूरी उम्मीद है.

हार के बावजूद पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर बनेंगे सीएम

बता दें, सोमवार को विधायक दल की बैठक में खटीमा में चुनाव हारने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुना गया. पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर 23 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.  पर्यवेक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपपर्यवेक्षक मीनाक्षी लेखी ने सीएम नाम की घोषणा की है. शपथ ग्रहण की तैयारियां देहरादून के परेड ग्राउंड पर पहले ही शुरू कर दी गई थीं. हालांकि माना जाता है कि धामी के सिंहासन संभालने का फैसला पहले ही हो चुका था.

यह भी पढ़ें.

Watch: मोटरसाइकिल रेस शुरू होने के ठीक पहले हुआ भयानक हादसा, बाइक ने हवा में खाई 9 पलटी

Russia Ukraine War: पुतिन को सता रहा जहर देकर हत्या करने का डर, पर्सनल स्टाफ के 1000 कर्मचारियों को काम से निकाला!

About the Author

Team My Nation News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *