Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) खटीमा विधानसभा सीट (Khatima Constituency) से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने शनिवार को इसकी घोषणा की. सीएम धामी ने साथ ही चुनाव के लिए बीजेपी के नारे का भी एलान किया. खटीमा विधानसभा सीट राज्य के उधम सिंह जिले के अंतर्गत आती है. सीएम धामी ने कहा, ‘प्रदेश की चुनाव समिति की बैठक ख़त्म हो गई है. हम अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है. अबकी बार हमारा नारा है ‘अबकी बार 60 पार’. हमारे सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं में बड़ा उत्साह है. मैं खटीमा से चुनाव लडूंगा. हम कल दिल्ली जाएंगे, वहां मीटिंग है.'

उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं. बीजेपी ने 2017 के चुनाव में 57 सीटों पर जीत हासिल की थी. पार्टी को इस वही प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है. सत्तारूढ़ बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए 25 जनवरी के आसपास अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर सकती है.

खटीमा से तीसरी बार लड़ेंगे धामी

ऊधमसिंह नगर जिले में खटीमा समेत विधानसभा की 9 सीटें हैं, जिसमें से फिलहाल सात पर बीजेपी का कब्‍जा है. सीएम धामी तीसरी बार खटीमा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. वह इससे पहले 2012 और 2017 में यहां से चुनाव जीत चुके हैं. खटीमा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,19,980 है और यह जिले का सबसे कम मतदाताओं वाला क्षेत्र है.

BJP के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने क्या कहा

देहरादून में BJP प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बैठक में हमने उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की. हम दिल्ली जा रहे हैं. वहां उम्मीदवारों के नामों को लेकर दिल्ली में पार्लियामेंट्री बोर्ड के पास जाएंगे. 19-20 तारीख तक उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- UP Election: 4 बार के विधायक राधामोहन अग्रवाल का गोरखपुर से टिकट कटा, अखिलेश ने सपा में शामिल होने का दिया न्योता

UP Election: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे CM योगी, जानिए इसी सीट को क्यों चुना, यहां से कब-कब रहे सांसद?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली