Uttarakhand Assembly Election 2022 News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड में अपनी पार्टी की जीत की उम्मीद जताते हुए मंगलवार को दावा किया कि राज्य की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है और कांग्रेस को करीब 48 सीटें मिलेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने पर मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी और उनका निर्णय सबको स्वीकार्य होगा. बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ. मतगणना 10 मार्च को होगी.

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘‘मतदान के बाद मैं यह कह सकता हूं कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है. उत्तराखंड की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है. चुनावों में कुछ सामान्य संकेत होते हैं, जिनसे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के पक्ष में लोगों ने मतदान किया है और उत्तराखंड में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘हमारा अपना गणित कहता है कि कांग्रेस को 48 के आसपास सीटें मिलना चहिए. पिछले पांच साल उत्तराखंड के लिए बहुत कष्ट वाले रहे हैं. लोगों के स्वाभिमान पर चोट हुई है. ऐसे में यह लगता है कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है.’’

रावत ने यह उम्मीद भी जताई कि लोगों ने मतदान करते समय इस बात को भी ध्यान रखा होगा कि साल 2016 जैसी स्थिति पैदा न हो जब कांग्रेस के कई विधायकों के बगावत करने के बाद उनके (रावत) नेतृत्व वाली सरकार संकट में आ गई थी और कुछ महीने तक राजनीतिक अस्थिरता रही थी.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशा है कि उत्तराखंड की जनता ने इस बात को ध्यान में रखा है कि 2016 वाली स्थिति पैदा नहीं हो.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस की जीत के बाद वह मुख्यमंत्री बनेंगे, रावत ने जोर देकर कहा, ‘‘यह निर्णय सोनिया गांधी के हाथ में है. हमने इस बात को स्पष्ट किया है जो भी कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला होगा, वह सबको स्वीकार्य होगा.’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे पहले, घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने और अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए काम आरंभ होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार बनते ही हम अर्थव्यवस्था को सुधारने और संसाधन जुटाने के लिए काम करेंगे. हम जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए वादों पर अमल करेंगे.’’

Chara Ghotala: 26 साल पुराने चारा घोटाला केस में लालू यादव समेत 75 दोषी करार, 24 बरी, 6 फरार, 575 गवाह, जानें सबकुछ

Punjab Election 2022: पंजाब के राजपुरा में Rahul Gandhi का BJP पर निशाना, कहा- मैं मुंह खोलता हूं तो सोच-समझ कर बोलता हूं, झूठे वादे नहीं करता

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’