Uttarakhand Election 2022: Harak Singh Rawat मंत्रिमंडल से बर्खास्त, पार्टी विरोधी बयानों को लेकर हुआ एक्शन

Uttarakhand Assembly Election 2022: चुनावों की तारीखों के एलान के बाद टिकटों को लेकर नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. ताजा मामला उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़ा हुआ है. हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी बयानों के लिए मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है. सीएमओ की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक बीजेपी विधायक हरक सिंह रावत को 6 साल के कार्यकाल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोर ग्रुप की मीटिंग में ये फैसला लिया. हरक सिंह रावत ने पार्टी से दो टिकट मांगे थे, पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था. जिसके बाद पार्टी विरोधी बयानों को लेकर हरक सिंह रावत चर्चा में आ गए थे.

पार्टी विरोधी बयानों के चलते हरक सिंह रावत पर ये एक्शन हुआ है. दरअसल हरक सिंह रावत कोर ग्रुप की मीटिंग में भी नहीं पहुंचे थे. हरक सिंह की नाराजगी दो टिकटों को लेकर थी. उत्तराखंड कोर ग्रुप की बैठक में सभी 70 सीटों पर चर्चा हुई है.

कोर ग्रुप का सदस्य होने के बावजूद भी हरक सिंह मीटिंग में नहीं गए. जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि हरक सिंह नाराज हैं. दरअसल हरक सिंह लैंसडाउन से अपनी पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट की पैरवी कर रहे थे. मगर लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत इसके विरोध में थे. इसके साथ ही भाजपा संगठन भी हरक सिंह नाराज था.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh के मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के खिलाफ नोएडा में FIR, चुनाव प्रचार के दौरान किया कोविड नियमों का उल्लंघन

ये भी पढ़ें- COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, 18286 केस की पुष्टि, संक्रमण दर में भी गिरावट

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News