Election Result 2022: उत्तराखंड में बीजेपी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है, लेकिन राज्य से सियासी चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है. राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही अपनी सीट नहीं बचा सके हैं.

पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें 6951 मतों से हार मिली है. पुष्कर सिंह धामी को सिर्फ 33175 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 40175 वोट मिले.

अब तक आए चुनाव के रुझान और परिणाम में भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर बढ़त है, जिसमें कुछ सीटों का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है. राज्य में बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है.

किसे कितनी सीटें
बीजेपी ने बहुमत के लिए जरुरी 36 सीटों के आंकड़े को रुझान और परिणाम में पार कर लिया है. बीजेपी अब तक 49 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर आगे हैं. इसके अलावा, बाकी की सीटें अन्य के खाते में जाती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Punjab Election Results: पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद जानें क्या बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह

ये भी पढ़ें- Punjab Election Result 2022 : इन वजहों से पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली प्रचंड जीत, इन वजहों से कांग्रेस ने गंवाई सरकार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली