Uttarakhand Elections: उत्तराखंड (Uttarakhand) में कांग्रेस (Congress) पार्टी के अंदर जारी घमासान अब शांत होता दिखाई दे रहा है. पार्टी के अंदर हरीश रावत (Harish Rawat) और देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) के बीच जारी गतिरोध दूर करने के लिए आलाकमान ने उपाय निकाल लिए हैं. कांग्रेस की ओर से हरीश रावत को इस बात की जानकारी दे दी गई है कि उत्तराखंड में पार्टी उनके अगुवाई में चुनाव लड़ेगी. इस बात की जानकारी खुद हरीश रावत ने दी है. दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर पार्टी नेतृत्व के साथ उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद उन्होंने बताया कि मैं उत्तराखंड में पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार का चेहरा बनूंगा.

बैठक के बाद हरीश रावत ने कहा, ”कांग्रेस अध्यक्ष के पास हमेशा ये विशेषाधिकार रहा है कि चुनाव के बाद पार्टी बैठती है. कांग्रेस अध्यक्ष को नेता के संबंध में अपनी राय देते हैं और कांग्रेस अध्यक्ष नेता तय करती हैं.” उन्होंने कहा, ”कैंपेन कमेटी के चेयरमैन के रूप में मैं चुनाव का नेतृत्व करूंगा.”

बता दें कि उत्तराखंड में आगामी चुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी के अंदर नेताओं के बीच मतभेद की खबर सामने आ रही है. इसी क्रम में हरीश रावत और देवेंद्र यादव के बीच एक दूसरे के खिलाफ विरोध के स्वर फूटने लगे थे. दोनों नेता एक दूसरे पर सीधा हमला तो नहीं कर रहे थे लेकिन बिना नाम लिए कटाक्ष करते और प्रदेश के नेताओं को सांकेतिक संदेश देने में जुटे हुए थे कि पार्टी ने उन्हें कमान दे सकती है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया