Uttarakhand Elections 2022: उत्तराखंड में हरक सिंह रावत को इस्तीफे को लेकर मची सियासी उथल पुथल के बीच बीजेपी ने उन्हें मना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत के बाद नाराजगी दूर हो गई है. हरक सिंह रावत की मेडिकल कॉलेज को लेकर थी नाराज़गी. लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने देर रात आश्वासन दिया तब जाकर रूठे हरक सिंह रावत की नाराज़गी दूर हुई. हरक सिंह रावत में इस्तीफ़ा नहीं दिया था, केवल नाराज़गी जाहिर की थी.

आज दिल्ली आ सकते हैं हरक सिंह रावत

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ से बातचीत कर मसले के हल के आश्वासन के बाद प्रदेश नेतृत्व से बातचीत शुरू हुई थी. हरक सिंह रावत आज दिल्ली आ सकते हैं और बीजेपी के सीनियर नेताओं से मिल सकते हैं.

बता दें कि नाराजगी की खबर तब सामने आई जब बीजेपी सरकार के हैवीवेट मंत्री हरक सिंह रावत अपने एक फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद कैबिनेट की बैठक के बीच में ही नाराज होकर उठ गए और ये कहते हुए बाहर निकल गए कि वो इस्तीफा दे रहे हैं. हालांकि अब तक उनके इस्तीफे वाली चिट्ठी सामने नहीं आयी है.

क्यों नाराज थे हरक सिंह रावत

वहीं देहरादून कैबिनेट से निकले मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने मंत्री हरक सिंह रावत की इस्तीफे जैसी किसी भी बात से इनकार किया है. चुफाल ने ये भी कहा है कि मंत्री हरक सिंह रावत अंत तक बैठक में शामिल थे. वहीं एक और मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरक सिंह रावत ने अपनी विधानसभा कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया