Vadodara Blast News: गुजरात के वडोदरा में एक कंपनी में बॉयलर के फटने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 से अधिक लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना वडसर ब्रिज के पास स्थित एक कैमिकल कंपनी की है जहां बॉयलर इतनी जोर से फटा कि आसपास के घरों से शीशे टूट गए.

मौके पर ही हुई चार लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि कैमिकल कंपनी में बॉयलर के ओवरहीट और उचित रखरखाव की कमी के चलते इसमें विस्फोट हुआ है. हालांकि विस्फोट होने के असल कारणों पर जांच चल रही है. घटना करीब एक घंटे पहले की है जब बॉयलर में विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई. कंपनी के कई लोग इसमें जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं कई अन्य कर्मी इसमें बुरी तरह झुलस गए.

झुलसे लोगों में बच्चे भी शामिल

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने राहत बचाव कार्य चलाया. आनन-फानन में आग में झुलसे सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है. खबरों के मुताबिक, विस्फोट में छोटे बच्चे भी गंभीर रूप से झुलस गए.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया