Stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan: जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बीती रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई. कई घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. नए साल के मौके पर यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई और रात में भगदड़ मच गई. इस हादसे के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जांच कमेटी बिठा दी है.

हादसे को लेकर अब प्रसाशन पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर कोरोना काल में इतनी भीड़ कैसे जुट गई और भीड़ जुटी तो सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे? अब घटना के बाद प्रशासन मुस्तैद हुआ और फिर कुछ घंटों बाद भीड़ को काबू किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. पीएम राहत कोष और जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल की तरफ से मुआवजे का एलान किया गया है.

Ex-gratia of Rs.10 lakh each would be given to the next of kin of those who lost their lives due to stampede and Rs.2 lakh to injured. Shrine board to bear the cost of treatment of injured.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) January 1, 2022

पीएम राहत कोष से

मृतकों के परिजनों के लिए- 2 लाख रुपए

घायलों के इलाज के लिए- 50 हजार रुपए

राज्य सरकार की ओर से

मृतकों के परिजनों के लिए- 10 लाख रुपए

घायलों के इलाज के लिए- 2 लाख रुपए

बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर श्रद्धालु 12 बजे के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते थे. इस वजह से भवन के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और नीचे से आने वाले लोग भी वहीं रुक गए. कहा ये भी जा रहा है कि भीड़ में कुछ युवकों की एक दूसरे से झड़प हो गई, जिसके बाद वहां भगदड़ मची और 12 लोग मारे गए.

पीएम मोदी ने लिया स्थिति का जायजा

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘’माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया.’’

घटना लगभग सुबह 2:45 बजे हुई- डीजीपी

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, ‘’कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोग की मौत और 13 लोग घायल हुए हैं. घटना लगभग सुबह 2:45 बजे हुई और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक तर्क छिड़ा जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और फिर भगदड़ मच गई.’’

यह भी पढ़ें-

Children’s Vaccination: बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे ऐसे बुक करें अपना स्लॉट

Vaishno Devi Temple: कहां है माता वैष्णो देवी का मंदिर, क्या है इसकी मान्यता, हर दिन कितने श्रद्धालू करते है दर्शन, जानिए सबकुछ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया