PM Modi Karanataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक चुनाव को लेकर राज्य के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने मंगलवार (2 मई) को कलबुर्गी में बच्चों से मुलाकात की. वो बच्चों से मिलने के दौरान मजाकिया अंदाज में दिखे.

पीएम मोदी ने बच्चों से ऊंगली से कई आकृति बनाने को कहा. जिसे कि बच्चों ने करके दिखाया. वी़डिया में दिख रहा है कि इसके बाद पीएम मोदी ने बच्चों से सवाल किया कि वो क्या बनना चाहते हैं? इस पर एक बच्चे ने जवाब दिया कि वो डॉक्टर बनना चाहता है तो दूसरे ने कहा कि वो पुलिस वाला बनना चाहता है.

#WATCH | Karnataka: Prime Minister Narendra Modi had a light-hearted interaction with children in Kalaburagi earlier today, before the roadshow here. pic.twitter.com/HYOoei56xf
— ANI (@ANI) May 2, 2023

इस पर पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि क्या आपका प्रधानमंत्री बनने का मन नहीं करता तो एक लड़के ने कहा कि आपके जैसा बनने का मन करता है. बता दें कि उन्होंने बच्चों से बात कलबुर्गी में रोड शो करने से पहले की है.

मल्लिकार्जुन खरगे के गृह जिले में हुआ रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तरी कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह जिले कलबुर्गी में एक बड़ा रोड शो किया. खरगे को मोदी की तुलना एक “जहरीले सांप” से करने और उनके विधायक-पुत्र और पूर्व मंत्री प्रियंक खरगे के उन्हें नालायक करार देने के कुछ दिन बाद उनका का यह रोडशो हुआ है.

एक सजे-धजे खुले वाहन में सवार पीएम मोदी ने बीजेपी की भगवा टोपी पहन रखे थी और अपने गले में पीली शॉल लपेट रखी थी. उनके साथ कलबुर्गी से बीजेपी सांसद उमेश जाधव और केंद्रीय रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा भी थे. इस दौरान उन्होंने सड़क के दोनों तरफ खड़े उत्साही लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

ये भी पढ़ें- Karnataka Election: ‘जय बजरंगबली बोलने वालों को…’, कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम मोदी का बड़ा हमला

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया