Vijay Sankalp Yatra Bageshwar: अनुराग ठाकुर बोले- 7 साल की सरकार में कोई नहीं लगा सकता पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप

Uttarakhand Assembly Election 2022: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के साथ बागेश्वर में ‘विजय संकल्प यात्रा’ (Vijay Sankal Yatra) की शुरूआत की. इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2G, 3G और कई अन्य घोटाले किए. हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपनी सरकार के 7 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक कोई भी पीएम मोदी पर 7 पैसे के घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता.

अनुराग ठाकुर (Anurga Thakur) ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी सरकार दी है. उन्होंने कहा कि अटल जी ने एक साथ झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का काम किया, कहीं कोई मारपीट नहीं हुई. शांति से बिल पास हुए. जब कांग्रेस की सरकार थी, तब इन्हें तेलंगाना राज्य बनाना था. जिसका इनके ही सांसद विरोध करते थे और कांग्रेस इन्हें संसद से बाहर कर देती थी.

Congress did 2G, 3G & many other scams. We’ve completed 7yrs of our govt under PM Modi’s leadership, but no one from Rahul Gandhi to Sonia Gandhi can accuse PM Modi of a 7 paisa scam. We’ve given corruption-free, development-oriented govt: Union Min Anurag Thakur in Uttarakhand pic.twitter.com/33mtgn54vb
— ANI (@ANI) December 19, 2021

ये भी पढ़ें:  Asaduddin Owaisi: ‘जिनसे मेरठ में जाम की समस्या हल नहीं हुई वो गंगा एक्सप्रेसवे बनाने की बात कर रहे हैं’, ओवैसी का पीएम मोदी पर वार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं से विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने बागेश्वर जिले के नुमाइसखेत मैदान पहुंचे. इस दौरान उनका छोलिया नृत्य से भव्य स्वागत किया गया. महिलाओं ने फूलों की बारिश के जरिए उनका स्वागत किया. कुमाऊं में BJP की विजय संकल्प यात्रा बागेश्वर से शुरू हुई है. यह यात्रा कुमाऊं के सभी जिलों में जाएगी.

ये भी पढ़ें- Srinagar Encounter: श्रीनगर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में लश्कर का आतंकी ढेर

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News