Viral Video: महिला के घर की बालकनी में बैठा था भालू, आगे जो हुआ आपको कर देगा हैरान

Bear Viral Video: आपके घर में अगर भालू दिख जाए तो क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि पहले खुद को सुरक्षित करेंगे. फिर वन विभाग और पुलिस को सूचना देंगे. ऐसी ही एक घटना हुई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. महिला ने घर का दरवाजा खोला तो बाहर भालू खड़ा था.

महिला ने भालू से बड़ी विनम्रता से गेट को बंद करने के लिए कहा. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भालू महिला को कुछ देर तक देखता रहा. फिर वह कमरे की ओर कदम बढ़ाता है. महिला डरे बगैर भालू से लगातार गेट बंद करने का आग्रह करती रही. भालू कुछ कदम आगे बढ़ता है, फिर मुंह से गेट का हैंडल पकड़कर खींचता है. इसके बाद उसने गेट बंद कर दिया.

यूट्यूब पर इस वीडियो को 92 हजार व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया कि हम भालू की भाषा के एक्सपर्ट नहीं हैं. लेकिन, यह भालू बेहद आज्ञाकारी है. महिला की बातें सुनने के बाद चुपचाप घर से निकल गया. इससे पहले अक्टूबर में एक और भालू ने अपनी इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था. एक भालू को गोप्रो (एक तरह का विडियो कैमरा) मिल गया था. उसने उस पर अपना एक प्यारा सा विडियो छोड़ा था. यह घटना यूएसए के व्योमिंग में हुई थी.

ये भी पढ़ें

Chhattisgarh: नारायणपुर में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सरपंच पति की निर्मम हत्या कर जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले

Farm Laws To Be Repeal: कृषि कानून वापस लेने के ऐलान पर बोले कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, इस कानून में थी क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News