Sanjay Singh On Vistara Flight: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि बुधवार को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरते समय विस्तारा की एक उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई. सोशल मीडिया के माध्यम से संजय सिंह की ओर से की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्रवाई का वादा किया है. उड़ान यूके785 दिल्ली से सुबह सात बजे रवाना हुई थी और बुधवार सुबह लगभग नौ बजे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंची.

आम आदमी पार्टी के सांसद ने ट्वीट किया, ”आज भुवनेश्वर में विस्तारा की उड़ान के उतरते समय लोगों की रूह कांप गई और यह उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची.” संजय सिंह ने कहा, ”कृपया पायलट महोदय से कोई दूसरा कार्य लें अन्यथा कभी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है. विस्तारा प्रबंधन और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सर, कृपया संज्ञान लें.”

आज भुवनेश्वर में @airvistara की landing से लोगों की रूह काँप गई flight दुर्घटना से बाल-बाल बची।
कृपया पायलट महोदय से कोई दूसरा कार्य लें अन्यथा कभी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। @airvistara प्रबंधतंत्र और मा.मंत्री @JM_Scindia जी कृपया संज्ञान ग्रहण करें। pic.twitter.com/guXiho2gZg
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 27, 2021

इसके जवाब में सिंधिया ने ट्विटर पर कहा, ”संजय जी, हम इस मामले की जांच के बाद उचित कदम उठाएंगे. घटना को संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद.” हालांकि, विस्तारा ने इस मामले पर अभी तक कोई भी बयान नहीं दिया है.

Sameer Wankhede ने 4 घंटे तक दर्ज कराया बयान, abp न्यूज़ से NCB के डिप्टी डीजी बोले- जरूरी दस्तावेज मिले हैं, जांच जारी है

Sameer Wankhede की बहन ने नवाब मलिक के खिलाफ खोला मोर्चा, इस मामले में FIR दर्ज करने की मांग

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’