Wang Yi India Visit: कश्मीर पर बयानों को लेकर विवाद के बीच भारत पहुंचे चीन के विदेश मंत्री वांग यी

कश्मीर पर बयानों को लेकर विवाद के बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे. यहां वांग विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात करेंगे. चीनी विदेश मंत्री वांग यी मंगलवार को पाकिस्तान दौरे पर थे. यहां उन्होंने इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में हिस्सा लिया.

ओआईसी की बैठक में वांग ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र किया. इसको लेकर बुधवार को भारत ने कड़ी आपत्ति जताई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा,‘‘ हम उद्घाटन सत्र में भाषण के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी द्वारा भारत का अनावश्यक जिक्र किये जाने को खारिज करते हैं.’’

Delhi | Chinese Foreign Minister Wang Yi arrives in India. He is likely to meet NSA Ajit Doval and EAM Dr S Jaishankar tomorrow. pic.twitter.com/hEEjyBBuq3
— ANI (@ANI) March 24, 2022

बागची ने कहा कि केन्द्र शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर से जुड़े मामले ‘‘पूरी’’तरह से भारत के आंतरिक मामले हैं. उन्होंने कहा,‘‘चीन सहित अन्य देशों को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्हें समझना चाहिए कि भारत उनके आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक रूप से विचार व्यक्त करने से परहेज करता है.’’

वांग यी ने बैठक में कहा,‘‘ कश्मीर पर, हमने आज फिर से अपने इस्लामिक मित्रों की बातें सुनी. चीन भी यही उम्मीद साझा करता है.’’

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News