Watch: नेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, राजनाथ सिंह के घर उमड़े समर्थक, रावत ने बजाया ढोल तो शिवराज को लोगों ने कंधों पर बैठाया

होली पर एक तरफ जहां देशभर में जश्न का माहौल है और लोग रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजनेता भी गुलाल के रंग से पूरी तरह रंगे हुए दिख रहे हैं. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर लोगों को रंग लगाकर होली मनाई. तो वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होली के जश्न में सराबोर दिखे. भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान होली के गीतों के बीच लोगों ने गुलाल उड़ाते हुए शिवराज सिंह को अपने कंधों पर बिठा लिया.

#WATCH | #Holi celebrations at the residence of Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan in Bhopal, people hoist him on their shoulders as they splash colours to celebrate the festival. pic.twitter.com/woJqcSDyks
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 18, 2022

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच जमकर होली खेलते हुए नजर आए. तो वहीं, केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ढोल बजाकर होली पर जश्न को दोगुना कर दिया. रंगों से सराबोर नकवी होली के रंग मे रंगे दिखे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत है. उन्होंने आगे कहा कि आज शब-ए-बारात भी है. यह देश की खूबसूरती है कि देश में सभी त्योहार मनाए जाते हैं.

#WATCH | Union Minister for Minority Affairs, Mukhtar Abbas Naqvi celebrates Holi at his residence. The minister also tries his hand on ‘Dhol’ pic.twitter.com/VGwLhnX2rm
— ANI (@ANI) March 18, 2022

तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने होली के जश्न मनाने में पीछे नहीं रहे. फूलों के बीच हरीश रावत ढोलक बजाकर लोगों के बीच होली की खुशियां मनाते हुए नजर आए. तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिल्ली स्थित अपने आवास पर लोगों को गुलाल लगाकार रंगों का यह त्योहार मनाया.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News