UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी, सपा, कांग्रेस और बसपा समेत अन्य दलों का धुंआधार कैंपेन जारी है. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी की रैली से लौट रहे लोगों को घोषणापत्र की कॉपी बांटी. यूपी कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं. प्रियंका गांधी हरदोई में प्रचार के लिए जा रही थीं.

कांग्रेस ने कहा, ”बीजेपी की रैली से लौट रहे लोगों ने प्रियंका गांधी से घोषणा पत्र और ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली. वीडियो से स्पष्ट है जनता को ‘गर्मी’ और ‘चर्बी’ निकालने वाले नहीं, ‘भर्ती’ निकालने वाले चाहिए.”

राजनीति में ऐसी तस्वीरें दुर्लभ हैं-

भाजपा की रैली से लौट रहे लोगों ने @priyankagandhi जी से घोषणा पत्र और ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की प्रचार सामग्री मांगी और साथ में सेल्फी ली।

वीडियो से स्पष्ट है जनता को ‘गर्मी’ और ‘चर्बी’ निकालने वाले नहीं, ‘भर्ती’ निकालने वाले चाहिए। pic.twitter.com/iCSQY5z6SG
— UP Congress (@INCUttarPradesh) February 22, 2022

प्रियंका गांधी यूपी में जनाधार मजबूत करने के लिए लगातार रैलियां कर रही हैं. सोमवार को उन्होंने लखनऊ की सभा में कहा कि "वे नहीं चाहते कि महिलाएं, किसान, नौजवान… आप सब लोग आत्मनिर्भर बनें. आप अपने पैरों पर खड़े हो जाएंगे तो उन्हें कौन पूछेगा?"

प्रियंका गांधी ने कहा कि ये लोकतंत्र आपका है, सरकार आप बनाते हैं, शक्ति आपकी है. बिना काम किए जाति धर्म के आधार पर वोट मत दीजिए. वरना सबका नुकसान होगा.

Punjab Election 2022: चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में एक्टर सोनू सूद के खिलाफ मामला दर्ज

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया