उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का चौथा चरण पूरा हो गया है जिसके बाद अब पांचवें चरण के लिए राजनीतिक दलों ने हुंकार भर ली है. चुनावों में सत्तारूढ़ सरकार और विपक्ष के बीच लगातार जुबानी जंग देखने को मिल रही है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो को शेयर कर समाजवादी पार्टी पर वार किया है. उन्होंने कहा, "बजरंगबली का यही संदेश, यूपी को नहीं चाहिए दंगेश"

दरअसल, अनुराग की शेयर की गई वीडियो में एक बंदर किसी के घर की छत पर लगे सपा के झंडे को उतारते दिख रहा है. खबरों के मुताबिक, ये वीडियो अयोध्या का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंदर सपा के झंडे को पकड़ कर अपनी ओर तीन से चार बार खींचता है और फिर उतार देता है. बता दें, ये वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है.

बजरंगबली का यही संदेश,
यू॰पी॰ को नहीं चाहिए दंगेश। pic.twitter.com/GMYSFvDEhp
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 23, 2022

एसपी पार्टी को दंगेश कहना चाहिए- योगी आदित्यनाथ

बीते मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें दंगेश बताया. उन्होंने कहा कि सपा माफिया और आतंकियों को संरक्षण देती है. आपने रामायण में ‘लंकेश’ के बारे में सुना होगा. इसी तरह सपा को दंगेश कहना चाहिए’.

इससे पहले सीएम योगी ने अयोध्या में भी एसपी, बीएसपी, कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा था कि इनका अब विसर्जन कर दीजिए. सीएम योगी ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, "आप याद कीजिए मैं, पांच साल पहले आया था और कहा था राम लला आएंगे और मंदिर बनाएंगे. क्या ये एसपी, बीएसपी, कांग्रेस की सरकार में हो सकता था?"

दो करोड़ नौजवानों को देंगे टैबलेट- योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा, "हमारी सरकार ने कोरोना काल में सभी को मुफ्त वैक्सीन दी, बिजली देने में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया, राशन भी उपलब्ध कराया गया, लोगों को आवास दिया, लाखों किसानों का कर्ज माफ किया." उन्होंने सवाल करते हुए जनता से पूछा, "क्या एसपी सरकार में आपको राशन मिलता था? हम अभी एक करोड़ नौजवानों को टैबलेट दे रहे हैं. सरकार आने दीजिए दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट देंगे."

यह भी पढ़ें.

UP Election: 2017 की तुलना में चौथे चरण में 1% कम मतदान, जानिए BJP को फायदा या नुकसान?

करने वाले हैं सफर तो कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर करें चेक, आज रेलवे ने अलग-अलग कारणों से 361 ट्रेनों को किया रद्द

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली