Bandipora Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में कल हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं. इन दोनों शहीदों में से एक की बेटी का वीडियो सामने आया है, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंसाफ दिलाने का भरोसा दिलाया है.

मासूम के सिर से उठा पिता का साया

उन कायरों को एक दफा शहीद पुलिसकर्मी की मासूम बेटी की भीगी हुई आंखों में झांककर जरूर देखना चाहिए, जिन्होंने इसके सिर से पिता का साया छीन लिया. उन दहशतगर्दों को इस बच्ची की आंखों का सूनापन एक बार जरूर देख लेना चाहिए, जिसने इसका सबकुछ छीन लिया.

Daughter of the @KashmirPolice cop who attained martyrdom today in a terrorist attack at Bandipora. pic.twitter.com/ZCjCVbk8Sz
— Emaad Makhdoomi (@MakhdoomiEmaad) December 10, 2021

हम परिवार के साथ हैं- जम्मू पुलिस

ये छोटी सी बच्ची एक जांबाज पुलिस अफसर मोहम्मद सुल्तान की बेटी है, जिसने बांदीपुरा के आतंकी हमले में अपने पिता को खो दिया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बच्ची का 23 सेकंड का ये वीडियो ट्वीट किया और लिखा, ‘’हम इस परिवार के साथ हैं और ये भरोसा दिलाते हैं कि जिन आतंकियों ने इसे अनाथ बनाया उन्हें बख्शेंगे नहीं.’’

शुक्रवार को कश्मीर के बांदीपोरा में गुलशन चौक इलाके में पुलिस की टीम तैनात थी, ताकि बाजार में सुरक्षा को देखा जा सके. इस दौरान पुलिस टीम पर अचानक आतंकी हमला हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी मोहम्मद सुल्तान और फयाज अहमद शहीद हो गए. फायरिंग करने के बाद आतंकी मौके से भाग गए.

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

इस आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और आतंकियों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इलाके में सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: आंदोलन खत्म होने के बाद किसानों की घर वापसी शुरू, आज पूरे देश में मनाएंगे विजय दिवस

PM Modi UP Visit: आज यूपी के बलरामपुर जाएंगे पीएम मोदी, सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे उद्घाटन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया