Captain Amarinder Singh On Sacrilege: पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ( Amarinder Singh) ने अमृतसर और कपूरथला में कथित तौर पर बेअदबी (Sacrilege) का प्रयास करने के दो आरोपियों को पीट-पीटकर मार डालने की मंगलवार को निंदा की. उन्होंने कहा कि ये ‘बिल्कुल अस्वीकार्य’ है. अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में शनिवार को जबकि कपूरथला जिले के एक गुरुद्वारे में रविवार को कथित तौर पर बेअदबी का प्रयास करने के आरोप में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.

अमरिंदर सिंह ने कहा, "बेअदबी गलत है, लेकिन एक व्यक्ति को मार डालना भी गलत है. ये क्या तरीका है? देश में कानून है. अगर आप उसे (आरोपी को) एसजीपीसी (SGPC) कार्यालय ले जाते हैं, उससे पूछताछ करते हैं और इसके बाद उसे मार डालते हैं. क्या ये तरीका है? ये गैर-कानूनी है और बिल्कुल अस्वीकार्य है."

उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस (Police) के हवाले किया जाना चाहिए था और कोई भी सभ्य समाज ऐसी हत्याओं का स्वीकार नहीं कर सकता. साल 2015 की बेअदबी की घटनाओं में न्याय नहीं मिलने के बाद जनता में रोष के मुद्दे और इसके चलते इस तरह की घटनाएं होने संबंधी सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले दिन से इस पर काम शुरू किया था.

उन्होंने कहा कि सबसे पहले सरकार को सीबीआई से जांच वापस लेने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी और पुलिस अधिकारियों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया था जोकि अब जमानत पर हैं. उन्होंने कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने को किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता और यह पूरी तरह अस्वीकार्य है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया