Corona Vaccination: देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है. इसी के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन कराने की अपील कर रहे हैं. दरअसल देश में अब भी कई ऐसे लोग हैं जो वैक्सीन लगवाने से कतराते हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के बलिया का एक वीडियो सामने आया है.

वीडियो में कुछ व्यक्ति वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं और खुद को वैक्सीनेशन से बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. दरअसल न्यूज एजेंसी ANI ने सोशल मीडिया पर बलिया से जुड़े दो वीडियो शेयर किए हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स टीकाकरण के डर से पेड़ पर चढ़ जाता है. वहीं नीचे वैक्सीन देने वाले और अन्य ग्रामीण उसे नीचे उतारने के लिए लाख मनाने की कोशिश करते है लेकिन युवक टस से मस नहीं हो रहा.

#WATCH | Ballia, Bihar: Atul Dubey, Block Development Officer, Reoti says, "A man climbed a tree as he didn’t want to take the vaccine, but agreed to take the jab after he was convinced by our team."

(Source: Viral Video) pic.twitter.com/aI054zh9Y4
— ANI (@ANI) January 20, 2022

वहीं दूसरी वीडियो में वैक्सीनेशन के डर से एक व्यक्ति नाव पर सवार हो जाता है और टीम से कह रहा है कि वो वैक्सीन नहीं लगवाएगा. मिली जानकारी के अनुसार यह दोनों वीडियो रेवती ब्लॉक के अलग-अलग गांवों का है.

#WATCH Boatman refuses to take vaccine, mishandles a health care worker

He was apprehensive initially but was convinced eventually to take vaccine. In another instance,a man climbed tree but took the vaccine eventually: Atul Dubey,Block Dev Officer,Reoti

(Source: Viral video) pic.twitter.com/fVk5BGbP46
— ANI (@ANI) January 20, 2022

दोनों ने लगवा ली है वैक्सीन

हालांकि राहत की बात ये है कि फिलहाल वीडियो में वैक्सीन लगवाने से मना करने वाले दोनों युवक को टीका लगा दिया गया है. दरअसल रेवती के प्रखंड विकास अधिकारी अतुल दुबे ने एएनआई को बताया कि ये सच है कि वीडियो में दिख रहा सख्स पहले तो वैक्सीन लेने से साफ मना कर रहा था लेकिन हमारी टीम के समझाने के बाद दोनों तैयार हो गए और उन्हें पहली डोज लगा दी गई है.”

Ballia, Bihar: A boatman and another man who climbed a tree (in different viral videos) were reluctant to take vaccines but took the jabs after they were convinced: Atul Dubey, Block Development Officer, Reoti pic.twitter.com/kNmTCNv3TK
— ANI (@ANI) January 20, 2022

अतुल ने बताया कि वीडियो में दिखने वाला एक शख्स नाव चलाता है और वो भी वैक्सीन नहीं लेना चाहता था. लेकिन बाद में वो भी टीम द्वारा समझाने के बाद वैक्सीन लेने को तैयार हो गया.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया