Indian Army Aircraft Crashed: बिहार के गया में भारतीय सेना के आर्मी ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी का एक विमान आज ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं. सेना का ये माइक्रो एयरक्राफ्ट एक खेत में क्रैश हो गया. बोधगया के बगदाहा गांव में ये हादसा हुआ. एयरक्राफ्ट गिरने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, बल्कि मामला कुछ और भी है. एयरक्राफ्ट क्रैश के बाद वहां मौजूद लोगों ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर आप माथा पीट सकते हैं. आपके होश उड़ सकते हैं. दरअसल विमान के चारो तरफ काफी संख्या भी भीड़ जमा थी, जिसमें बूढ़े, बुजुर्ग, महिला और बच्चे भी शामिल थे.

#WATCH | An aircraft of the Indian Army’s Officers’ Training Academy in Gaya, Bihar today crashed soon after taking off during training. Both the pilots in the aircraft are safe.

Video source: Local village population pic.twitter.com/gauLWCrfxN
— ANI (@ANI) January 28, 2022

भीड़ में मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने क्रैश के दौरान किसी के हताहत न होने की पहले परख की और उसके बाद हैरान करने वाला काम किया. इन लोगों ने विमान के आगे के हिस्से को पकड़कर उसे खींचना शुरू कर दिया और बाकी के लोग उसे धक्का देने लगे. ग्रामीणों विमान को खींचते हुए दुर्घटनास्थल से काफी दूर ले गए.

वहीं बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. बाद में ओटीए के अधिकारी दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुए विमान को वापस एकेडमी ले गए.

ये भी पढ़ें- MEA on Afghanistan: हामिद अंसारी के बयान, अफगानिस्तान को मदद और यूक्रेन संकट पर विदेश मंत्रालय ने दिया बयान, जानें क्या कहा?

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: Akhilesh Yadav और Jayant Chaudhary की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सपा अध्यक्ष बोले- BJP का राजनीतिक पलायन होगा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया