Tamil Nadu Chopper Crash: सीडीएस जनरल बिपिन रावत की बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में मृत्यु हो गई. उनकी पत्नी और सैन्य अफसरों समेत कुल 13 लोग इस दुर्घटना में मारे गए थे. सभी का पार्थिव शरीर आज दिल्ली पहुंचेगा. लेकिन उससे पहले तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर से सुलूर एयरबेस तक एंबुलेंस से जनरल रावत और अन्य लोगों का पार्थिव शरीर लाया गया.

जिन रास्तों से एंबुलेंस गुजरी, वहां सड़क के दोनों ओर लोगों का भारी हुजूम नजर आया. लोगों ने एंबुलेंस पर पुष्प वर्षा की और भारत माता की जय के नारे लगाए. इसका एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सेना की गाड़ियां और एंबुलेंस रास्ते से गुजर रही हैं. लोग एंबुलेंस पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं और भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं. लोगों ने नम आंखों से देश के पहले सीडीएस को अंतिम विदाई दी.

Who Will Be New CDS: कौन होगा देश का नया सीडीएस? मोदी सरकार के लिए आसान नहीं राह, चुनौतियों के बीच ये अफसर हैं विकल्प

#WATCH| Tamil Nadu: Locals shower flower petals & chant ‘Bharat Mata ki Jai’ as ambulances carrying mortal remains of CDS Gen Rawat, his wife & other personnel who died in Coonoor military chopper crash, arrive at Sulur airbase from Madras Regimental Centre in Nilgiris district pic.twitter.com/fhVIDaf5FL
— ANI (@ANI) December 9, 2021

बता दें कि पार्थिव शरीरों को शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट से श्रद्धांजलि दी जाएगी. शाम लगभग साढ़े सात बजे सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर पालम एयरपोर्ट पहुंच जाएगा.

Bipin Rawat Helicopter Crash: ‘लोग बुरी तरह जल गए थे, तड़प रहे थे’, ग्राउंड जीरो से कुन्नूर हादसे की कहानी चश्मदीद की जुबानी

इससे पहले संसद में हेलिकॉप्टर क्रैश पर लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना (IAF) ने सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना की त्रि-सेवा जांच ( Tri-Service Inquiry) के आदेश दिए हैं. जांच का नेतृत्व एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह करेंगे. राजनाथ सिंह ने कहा कि कल ही जांच टीम वेलिंगटन पहुंची और जांच शुरू कर चुकी है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया