Watch: LAC पर चीन की चालबाजी फिर उजागर, लद्दाख में घुसपैठ का वीडियो आया सामने

<p style="text-align: justify;"><strong>India-China:</strong> वास्तविक नियंत्रण रेखा(LAC) पर चीन (China) की चालबाजी एक बार फिर सामने आई है. लद्दाख में चीन की ओर से घुसपैठ का मामला सामने आया है. न्यूज एजेंसी ANI ने रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा है कि 26 जनवरी को भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों ने देखा कि एक नागरिक लद्दाख में एलएसी (LAC) के पार से उनकी तरफ आ रहा है. उन्होंने उसे पकड़ लिया.</p> <p style="text-align: justify;">पूछताछ करने पर पाया गया कि नागरिक ने दावा किया कि वह अपने याक को लेने आया था, जबकि उनके कब्जे में कोई याक नहीं था.&nbsp;वहीं, Urgain Chodon नाम के एक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा है कि कि 28 जनवरी को चीन की सेना हमारे इलाके में घुसी और पशुओं के झुंड को चरने नहीं दिया, उस समय सुरक्षा बलों ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन हमारे चरवाहे ने अपनी आजीविका (याक) वापस पाने के लिए अनिर्धारित सीमा को पार किया.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News