Watch: UP सरकार पर Priyanka Gandhi का बड़ा आरोप, बोलीं- मेरे बच्चों के Instagram हैक कर रहे और कोई काम नहीं है क्या

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार पर उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) को हैक करने का आरोप लगाया है. प्रियंका से समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की ओर से लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों पर सवाल हुआ था, जिसपर उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग छोड़िए, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भी हैक कर रहे हैं. प्रियंका ने कहा कि क्या सरकार के पास और कुछ काम नहीं है.

गौरतलब है कि इससे पहले अखिलेश यादव ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके फोन टैप कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनकी बातचीत सुनते हैं. प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज प्रयागराज में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन पर भी तंज किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अभियान ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ की वजह से प्रधानमंत्री को महिलाओं के लिए काम करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति के आगे प्रधानमंत्री झुक गए हैं और यह उत्तर प्रदेश की महिलाओं की जीत है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News