सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की फूड डिलीवरी एजेंट को पीटते दिखाई दे रही है. लड़की बीच सड़क पर जूते से डिलीवरी बॉय की पिटाई करते नजर आ रही है. जानकारी के मुताबिक ये वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का है. वीडियो कथित तौर पर गुरुवार शाम जिले के रसेल चौक के पास रिकॉर्ड किया गया था. हालांकि लड़की की पहचान अभी नहीं हो पाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की अपनी स्कूटी से चौक से गुजर रही थी. इसी दौरान डिलीवरी बॉय गलत साइड से वहां पहुंचा और उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी.

बीच सड़क पर लड़की ने फूड डिलीवरी एजेंट को जूते से पीटा

बताया जा रहा है कि स्कूटी में टक्कर के बाद लड़की सड़क पर गिर गई, इसके बाद वह उठकर तुरंत ही बाइक सवार को अपनी जूती से पीटने लगी. युवती का आरोप था कि डिलीवरी एजेंट की बाइक उसकी स्कूटी से टकराने से उसे चोट लगी है. वीडियो में लड़की डिलीवरी एजेंट को लगातार जूते से पीटती हुई दिख रही है. वहां, मौजूद कुछ लोगों महिला को ऐसा करने से मना किया लेकिन लड़की ने एक न सुनी. लड़की जूती से पिटाई के साथ-साथ उस डिलीवरी बॉय को पैर से भी मारती दिख रही है.

#MadhyaPradesh: A girl beat up a biker with shoes near Russel Chowk of #Jabalpur district on Thursday evening after the youth arrived from wrong side and collided with her scooty.@fpjindia Video pic.twitter.com/ix9W7Kr5cE
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 15, 2022

फूड डिलीवरी बॉय को पीटने का वीडियो वायरल

आसपास के लोग लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. वह युवक को लगातार पीटती रही. हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि घटना के समय लड़की फोन पर बात कर रही थी और इसी वजह से टक्कर हुई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने कहा कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है. बघेल ने कहा कि अगर घटना की कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

OMG! चलती गाड़ी से पुल के नीचे कूदा शख्स, रौंगटे खड़े कर देगा ये वायरल वीडियो

इस अनोखे अंदाज में ‘काचा बादाम’ गाना गाती नज़र आईं रानू मंडल, लग रही हैं बंगाली दुल्हन

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’