India Weather Update: राजधानी में शीतलहर, कोहरा और बारिश के बीच कल यानी बीते गुरुवार दोपहर को गुनगुनी धूप से लोगों को काफी राहत मिली. दरअसल दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हालांकि मौसम विभाग की माने को आने वाले दिनों में भी इस ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है.

दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग का मानना है कि इस पूरे सप्ताह राजधानी में बारिश नहीं होगी. लेकिन हवा की वजह से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है. IMD ने कहा कि यहां पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने के साथ सुबह-शाम अधिक ठंड होने की संभावना जताई गई है.

पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

वहीं आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जबकि अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में छिटपुट हिमपात हो सकती है. उत्तराखंड में भी बीते कई दिनों की तुलना में कल यानी गुरुवार को मौसम साफ बना रहा. देहरादून में सबुह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, लोकिन इसके बाद चटख धूप खिल आई. मौसम खुलने और धूप खिलने की वजह से लोगों ने ठंड से कुछ राहत की सांस ली.

IMD के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

कोल्ड डे के हालात बने रह सकते हैं

अगले 24 घंटों के लिए हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे के हालात बने रह सकते हैं. गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 से 48 घंटों तक शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है.

ये भी पढ़ें:

RRB NTPC 2022 Update: भर्ती परीक्षा को लेकर हिंसक प्रदर्शन के बाद रेलवे ने जारी की FAQ की लिस्ट, बयान में कही यह खास बात

Bihar Bandh: : छात्रों ने RRB NTPC भर्ती परीक्षा विवाद के बीच आज किया बिहार बंद का एलान, हाई अलर्ट पर प्रशासन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया