नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में आज भी बारिश हो रही है. दिल्ली में जहां सोमवार तड़के सुबह से लगातार रुक रुक कर बारिश जारी है तो वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत देश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश और जलभराव के कारण लोग घरों से निकल नहीं पा रहे हैं. दिल्ली में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है. इस कारण लोगों को सड़कों पर चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली में सुबह से बारिश जारी

बता दें कि सोमवार तड़के सुबह से दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश जारी है. बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो गया है. पानी भरने के कारण सड़कों पर गाड़ियों को चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हो रही है.

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

वहीं बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक दो दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. मौजूदा हालात को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया