Weather Update Today: दिल्ली एनसीआर में आज रात हुई बारिश ने जनवरी महीने में बारिश का पिछले 32 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पहाड़ों में हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है. कल शाम से ही दिल्ली में रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रही. जिससे दिल्ली वालों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा.

वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आने वाले दो दिनों में लगातार मध्यम से न्यूनतम बारिश होती रहेगी. गौरतलब है कि कल देर शाम मौसम ने करवट ली और दिल्ली एनसीआर के अन्य इलाकों में बारिश ने दस्तक दी.

23/01/2022: 05:30 IST; Light intensity intermittent rain/drizzle would occur over and adjoining areas of Saharanpur, Deoband, Nazibabad, Muzaffarnagar, Bijnaur, Khatauli, Sakoti Tanda, Hastinapur, Chandpur, Daurala, Meerut, Modinagar, Kithor, Amroha, Moradabad, Garhmukteshwar,
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 23, 2022

आज भी बारिश होने की संभावना

आईएमडी का कहना है कि इस बरसात से दिल्ली के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा. जहां पिछले दिनों दिल्ली का न्यूनतम तापमान कई जगहों पर 6-7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वहीं अब इतनी ठंड से दिल्ली के लोगों को निजात मिल सकती है. आज भी दिल्ली में बरसात का अनुमान लगाया गया है और लोगों को हल्की फुहारें देखने को मिल सकती हैं.

देश के अन्य शहरों में मौसम का हाल देखें तो आज जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश वर्षा और हिमपात की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बिजली और ओलों के साथ भी आंधी की संभावना जताई जा रही है.

पश्चिमी यूपी के इन जिलों में हो सकती है हल्की तीव्रता के साथ बारिश

मौसम विभाग ने सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता के साथ रुक-रुक कर बारिश / बूंदा बांदी होने का अनुमान लगाया है.

COVID 19 Omicron: एक ही व्यक्ति को दो बार संक्रमित कर सकता है ओमिक्रोन? जानें क्या है सच

Omicron Variant: आंखों में दिख रहे हैं ये लक्षण? तो नहीं करें इग्नोर, हो सकते हैं ओमिक्रोन से संक्रमित

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया