Weather Updates: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कल रात से तेज बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग ने आज पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, गुजरात में बारिश की वजह से यातायात ठप हो गया है. यहां 18 सड़कें बंद हो गई हैं. आईएमडी ने यहां अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा आज राजस्थान और ओडिशा में भी भारी बारिश हो सकती है.

गुजरात में भारी बारिश जारी

गुजरात के कई इलाकों में पिछले दो दिनों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव और क्षति के मद्देनजर दो राज्य राजमार्गों समेत 18 सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया. भारत मौसम विभाग विभाग (आईएमडी) ने दिन में जारी अपने पूर्वानुमान में अगले चार दिनों में गुजरात के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और उत्तरी गुजरात, सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के इलाकों में इस दौरान भारी से भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है.

राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान के कई इलाकों में मॉनसून की भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन में कई जगह अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार अगले तीन-चार दिन पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर भागों में मॉनसून सक्रिय रहेगा जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर मॉनसून के सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. केंद्र ने आगामी 24 से 48 घंटे में सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में कहीं कहीं बादल गरजने के साथ-साथ भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी किया है.

ओडिशा के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी

ओडिशा में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है, क्योंकि मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद के 48 घंटों के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और एक विक्षोभ में केंद्रित होने की संभावना है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. कल सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता “संतोषजनक” श्रेणी में थी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 था. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था.

इस साल अगस्त में 12 साल में सबसे कम बारिश हुई- मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इस साल अगस्त में पिछले 12 साल में सबसे कम बारिश हुई. अगस्त माह में बारिश में 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. विभाग के अनुसार, कमजोर मानसून के दो प्रमुख दौर देशभर में नौ से 16 अगस्त और 23 से 27 अगस्त के बीच सक्रिय रहे, जब भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य और आसपास के प्रायद्वीपीय और पश्चिमी तट पर कम बारिश दर्ज की गई. आईएमडी ने कहा, ‘‘ अगस्त 2021 में, देशभर में बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) से कम से कम 24 प्रतिशत कम थी, जो 2009 से यानी पिछले 12 साल में सबसे कम रही.’’ इससे पहले अपने बयान में विभाग ने बताया था कि साल 2002 के बाद से पिछले 19 सालों में इस साल अगस्त माह में सबसे कम बारिश दर्ज की गई.

देश- आज का मौसम पूर्वानुमान

पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,असम, विदर्भ के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना, केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है.

यह भी पढ़ें-

Karnal Farmer Protest: करनाल में किसानों के धरने का आज 5वां दिन, अधिकारियों के साथ एक और दौर की होगी बातचीत

Attack On America: 9/11 हमले के बाद कैसे बदली दुनिया और कैसे अमेरिका ने लिया इसका बदला

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें