पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव (Election) बाद हुई हिंसा और अन्य अपराधों से संबंधित मामलों में सीबीआई (CBI) ने आज एक और मुकदमा दर्ज किया है. इसके साथ ही सीबीआई में इस बाबत दर्ज हुए मामलों की संख्या 50 हो गई है. इनमें से कुछ मामलों में सीबीआई आरोप पत्र कोर्ट के सामने पेश कर चुकी है और कुछ मामलों में गिरफ्तारियां भी की जा चुकी है. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक आज दर्ज हुआ नया मामला पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले से जुड़ा हुआ है.

मामले में जन्मजे दलाई नाम के व्यक्ति मौत हो गई थी. यह मामला स्थानीय थाना पुलिस ने 30 मार्च 2021 को दर्ज किया था. सीबीआई ने इस मामले में 11 आरोपियों एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज किया है. इस मामले में यह आरोप है कि आरोपियों एवं अन्य अज्ञात लोगों ने पीडित का स्थानीय इलाके कांथी से अपने घर वापस लौटने के दौरान 30 मार्च 2021 को अपहरण कर लिया था.

आरोपियों ने पीड़ित के साथ किया था बुरा हाल

आगे यह आरोप है कि आरोपियों ने उन्हे लाठी, लोहे की छड़, धारदार हथियारों आदि से बुरी तरीके से पीटा और जिसके कारण उनके पूरे शरीर पर गहरे/मरणासन्न घाव हो गए. आरोपियों ने अपहृत व्यक्ति को एक निर्जन स्थान पर छोड़ दिया. जिस कारण बाद में पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई. सीबीआई ने अब तक पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा और अन्य अपराधों के संदर्भ में 50 मामले दर्ज किए हैं. इस मामले की जांच चल रही है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया