बोर्ड की परीक्षा को लेकर छात्रों का डरना कोई नहीं बात नहीं है. कॉपी चेकिंग के दौरान कईं बार छात्र अपने शिक्षकों से पास कर देने के लिए मिन्नते करते हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल के बोर्ड के एक्जाम में कुछ छात्रों ने परीक्षा पास करने का एक नया और आसान तरीका निकालने की कोशिश की है.

दरअसल बंगाल बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में बैठने वाले कुछ छात्रों ने अपने आंसर शीट पर एक बंगाल का लोकप्रिय राजनीतिक नारा ‘खेला होबे’ लिखा है. वहीं छात्रों द्वारा किए गए इस हरकत से नाराज शिक्षक और अधिकारियों ने फैसला किया है कि अगर 12वीं के एक्जाम में किसी भी परीक्षार्थी ने अपने आंसर शीट में इस प्रकार के राजनीतिक नारे लिखे तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

क्या है मामला

दरअसल पश्चिम बंगाल में इस समय बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं. इस दौरान कॉपी चेकिंग के समय शिक्षकों ने देखा कि कुछ बच्चे अपने कॉपी में उत्तर की जगह ‘खेला होबे’ लिख रहे हैं. बता दें कि खेला होबे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का एक राजनीतिक नारा लिखा है जिसे चुनाव के समय और TMC के जीत के बाद जमकर इस्तेमाल किया गया था.
राज्य में 10वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं पिछले महीने आयोजित हुईं थीं.

अधिकारी ने दिए दंडात्मक कार्रवाई के आदेश

वहीं अधिकारियों का कहना है कि उतर की जगह राजनीतिक नारे लिखना अच्छ बात नहीं है. 12वीं कक्षा का परीक्षा में अगर किसी भी छात्र के आंसर शीट में राजनीतिक संदेश या चित्र लिखा पाया जाता है तो उस उम्मीदवार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाइ की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

’सार्वजनिक जीवन हमेशा के लिए छोड़ने की सोच रहा हूं’, अहमद पटेल के बेटे ने फिर दिया कांग्रेस छोड़ने का संकेत

पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन के बुचा से लाया गया यूक्रेनी ध्वज चूमा, यहीं हुआ है ‘नरसंहार'

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’