West Bengal By-Polls: पश्चिम बंगाल के सात विधानसभा क्षेत्रों में लंबित उपचुनाव अक्टूबर में दुर्गा पूजा उत्सव से पहले हो सकते हैं और राज्य प्रशासन उस समय इसे आयोजित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. राज्य के सीईओ कार्यालय के अधिकारियों ने एक वर्चुअल बैठक के दौरान चुनाव आयोग को सूचित किया. बुधवार को सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी.

राज्य के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘त्योहारों का दौर 10 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक जारी रहेगा और उस समय चुनाव कराना असंभव है इसलिए राज्य ने आयोग से त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले चुनाव कराने को कहा है.’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पास एक महीने से अधिक का समय है. अगर आयोग अभी (सात सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए) अधिसूचना जारी करता है, तो दुर्गा पूजा से पहले चुनाव कराना संभव है.’’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी के साथ डिजिटल बैठक की. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रभारी उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए. सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने के लिए राज्य की तैयारियों और स्थिति को समझने के लिए बैठक आयोजित की गई थी.

पश्चिम बंगाल में सात विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. इनमें दो वे सीट शामिल हैं जहां विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों की मौत के बाद चुनाव टाल दिया गया था. राज्य में पांच अन्य सीटों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण होने हैं. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस जल्द से जल्द उपचुनाव चाहती है. दरअसल मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से हार गईं थी और उन्हें पांच नवंबर तक विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने की जरूरत है. नंदीग्राम सीट पर उन्हें बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने हराया था.

Allahabad HC on Cow: इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी- गाय भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा, केंद्र सरकार दे राष्ट्रीय पशु का दर्जा

प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने का फैसला सोनिया गांधी लेंगी- सूत्र

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया