West Bengal Bypolls: भवानीपुर सीट पर कल से चुनाव प्रचार शुरू करेंगी सीएम ममता, 30 सितंबर को होनी है वोटिंग

West Bengal Bypolls: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भवानीपुर (Bhabanipur) विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 8 सितंबर से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगी. वे इसी सीट से उपचुनाव लड़ेंगी. बता दें कि पश्चिम बंगाल की तीन सीटों भवानीपुर, जंगीपुर और समसेरगंज सीटों पर उपचुनाव होने हैं. जंगीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी ने जाकिर हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है और समसेरगंज से अमिरुल इस्लाम के नाम का एलान किया है. 30 सितंबर को इन सीटों पर उपचुनाव होंगे.

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आधिकारिक रूप से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया, निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की घोषणा की, जिसके साथ दक्षिण कोलकाता की इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है. राज्य सरकार ने किसी भी संवैधानिक संकट से बचने के लिए आयोग से चुनाव कराने का अनुरोध किया था.

ममता बनर्जी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से हार गयी थीं. उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए इस उपचुनाव में जीत हासिल करनी होगी. उन्हें पांच नवंबर तक राज्य विधानसभा की सदस्यता प्राप्त करनी होगी. यह उपचुनाव मुर्शिदाबाद जिले की शमसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर चुनाव के साथ 30 सितंबर को होगा. इन दोनों सीटों पर हाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान नहीं हो सका था. तीनों सीटों के लिए मतगणना तीन अक्टूबर को होगी. वरिष्ठ पार्टी नेता सोभनदेव चट्टोपाध्याय ने भवानीपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा दिया है ताकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उपचुनाव लड़कर राज्य विधानसभा की सदस्य बनने का रास्ता साफ हो.

चट्टोपाध्याय ने इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार और अभिनेता रुद्रनील घोष को करीब 28,000 वोटों से हराया था. ममता बनर्जी 2011 से दो बार भवानीपुर सीट पर चुनाव जीत चुकी हैं. वह इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट छोड़कर नंदीग्राम लड़ने चली गयी थीं लेकिन अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से हार गयीं, जो अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं.

इसे भी पढ़ेंः

PM Modi Meeting: अफगानिस्तान पर भारत ‘ठहरो और इंतज़ार करो’ की नीति पर कायम, हालात पर सरकार की पैनी नज़र

केरल हाई कोर्ट का निर्देश- इच्छुक लोगों को कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक 4 सप्ताह बाद लेने की अनुमति दे केंद्र

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News