West Bengal COVID 19: पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,645 केस, 28 मरीजों की हुई मौत

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 22,645 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 18,63,697 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी.

राज्य में एक ही दिन में 28 लोगों की मौत
विभाग के मुताबिक शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले 822 मामले कम आए हैं. बुलेटिन के मुताबिक दिसंबर महीने में शुरू हुई महामारी की तीसरी लहर से अब तक राज्य में शुक्रवार को सबसे अधिक 28 लोगों की मौत संक्रमण से दर्ज की गई. इसके साथ ही राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 20,013 हो गई है.

कोलकाता में आए सबसे ज्यादा मामले
विभाग ने बताया कि संक्रमण दर में गिरावट आई है और बृहस्पतिवार के 32.13 प्रतिशत के मुकाबले शुक्रवार को यह 31.14 प्रतिशत रही जबकि मृत्यु दर बढ़कर 1.07 प्रतिशत तक पहुंच गई है. बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान कोलकाता में सबसे अधिक 6,867 नए मामले आए जबकि उत्तर 24 परगना जिले में 4,018 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

ये भी पढ़ें – Delhi और Mumbai के लिए बेहतर खबर, कल के मुकाबले कम आए Corona केस, पढ़ें 10 दिनों के आंकड़े

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान जिन 28 मरीजों की मौत हुई है उनमें आठ उत्तर 24 परगना जिले के थे जबकि 7 मरीज कोलकाता के थे. बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 8,687 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं.

पश्चिम बंगाल में इस समय 1,45,483 मरीजों का इलाज चल रहा है. बुलेटिन के अनुसार गुरुवार से अब तक 72,725 नमूनों की जांच की गई है जिन्हें मिलाकर अब तक 2,28,08,650 नमूनों की कोविड-19 जांच पश्चिम बंगाल में हो चुकी है.

ये भी पढ़ें – ABP C Voter Survey: छोटे दलों से गठबंधन का अखिलेश को फायदा या नुकसान? लोगों के जवाब ने किया हैरान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News