West Bengal News: बंगाल में बीजेपी को लगा एक और झटका, विधायक बिश्वजीत दास टीएमसी में हुए शामिल

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और झटका लगा है. आज बगदाह से बीजेपी के विधायक बिश्वजीत दास और पार्षद मंतोष नाथ सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए.  टीएमसी में शामिल होने के बाद बिश्वजीत दास ने कहा कि कुछ गलतफहमियों के कारण, कुछ बदलाव किए गए जो नहीं किए जाने चाहिए थे. मैं अब अपने घर लौट आया हूं और मैं अपने राज्य और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा.

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई के महीने में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी को यह तीसरा बड़ा झटका है. सोमवार को ही बिष्णुपुर के विधायक तन्मय घोष बीजेपी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त है.

इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की प्रचंड जीत के ठीक बाद मुकुल रॉय टीएमसी में शामिल हो गए थे. रॉय करीब चार साल बीजेपी में रहे थे और फिर उनकी घर वापसी हुई.

घोष पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मार्च में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे पहले, घोष टीएमसी की युवा इकाई के बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर शहर के अध्यक्ष और स्थानीय नगर निकाय के पार्षद भी थे. घोष का पार्टी में स्वागत करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने दावा किया था कि बीजेपी के कई नेता टीएमसी के संपर्क में हैं.

West Bengal News: बिष्णुपुर से बीजेपी विधायक तन्मय घोष टीएमसी में हुए शामिल

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News