Guwahati-Bikaner Express Derailed: पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में गुरुवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ डिब्बे पलट गए. इस हादसे में कम से कम सात यात्रियों की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग घायल हो गए. रेलवे अधिकारियों के अनुसार छह डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. दुर्घटना के समय ट्रेन में 1053 यात्री सवार थे. दुर्घटनास्थल गुवाहाटी से 360 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है.

घटनास्थल पर जाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रेल हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) से बात कर स्थिति का जायजा लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर ट्वीट में कहा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर पश्चिम बंगाल में हुए ट्रेन हादसे के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से भी बात की और हादसे का जायजा लिया.

वहीं हादसे पर दुख जताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, मैंने पीएम मोदी से बात की है और उन्हें बचाव कार्यों से अवगत कराया है. मैं व्यक्तिगत रूप से त्वरित बचाव कार्यों के लिए स्थिति की निगरानी कर रहा हूं. मैं कल सुबह साइट पर पहुंच रहा हूं. हमारा फोकस रेस्क्यू पर है. दुर्घटना की गहराई से और हर पहलू पर जांच होगी.

मुआवजे का एलान
भारतीय रेलवे ने प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों के लिए 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य लाइन पर हादसा होने के कारण गुवाहाटी की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को फिलहाल रोक दिया गया है.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के जलपाइगुड़ी के पास पटरी से उतर जाने की खबर सुनकर दुख हुआ.’ वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दुर्घटना के संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की. सरमा ने कहा कि बनर्जी ने उन्हें हर संभव सहायता और हालात के बारे में जानकारी देते रहने का आश्वासन दिया. इस दुर्घटना के पीड़ितों में से कई के असम से होने की आशंका है क्योंकि यह ट्रेन असम की राजधानी गुवाहाटी जा रही थी.

ये भी पढ़ें-

ओपी राजभर इस बार बीजेपी को कितनी सीटों पर पहुंचाएंगे नुकसान, ‘घोषणापत्र’ में बताया क्यों है अखिलेश यादव पर भरोसा

पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान चन्नी ने सुरक्षा में चूक पर जताया खेद, कहा – ‘आप सलामत रहो कयामत तक'

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया