WHO News: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भारत बायोटेक को वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी के प्रौद्योगिकी साझा करने वाले समूह में शामिल करने के लिए कंपनी के साथ बातचीत कर रहा है. डब्ल्यूएचओ की एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. डब्ल्यूएचओ ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के आपात उपयोग की मंजूरी दे दी है. ‘एक्सेस टू मेडिसिन एंड हेल्थ प्रोडक्ट्स’ (दवाइयों और स्वास्थ्य उत्पादों तक पहुंच) के लिए डब्ल्यूएचो की सहायक महानिदेशक डॉ मरिअंगेला सिमाओ ने कहा, “मेरे ख्याल से यह बहुत अहम है कि अलग-अलग महाद्वीपों में टीकों का उत्पादन बढ़ा है.”

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम कोविड प्रौद्योगिकी साझा करने वाले समूह में भारत बायोटेक को शामिल करने को लेकर कंपनी के साथ बातचीत कर रहे हैं.’’

डॉ सिमाओ ने कहा कि कोविड प्रौद्योगिकी साझा करने वाला समूह एक ऐसा मंच है, जिसके जरिए डब्ल्यूएचओ कोविड टीकों और इलाज के संबंध में प्रौद्योगिकी साझा करने, व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने और लाइसेंस को लेकर अन्य साझेदारों के साथ समन्वय स्थापित करता है.

उन्होंने डब्ल्यूएचो की ओर से कोवैक्सीन के आपात उपयोग की मंजूरी देने के बाद डिजिटल माध्यम से आयोजित सवाल-जवाब सत्र में कहा कि यह बातचीत पहले से ही चल रही है और इससे दूसरे देशों में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में मदद मिल सकेगी.

Petrol Diesel Price Drop: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती के फैसले पर क्या बोले RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया