Woman gives birth to four children at Yashoda Hospital in Ghaziabad

Yashoda Hospital में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म

यशोदा हॉस्पिटल (Yashoda Hospital) में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर की रहने वाली है। महिला और उसके सभी बच्चे सुरक्षित हैं। महिला के चारों बच्चों में एक लड़की और तीन लड़के हैं। जन्म के बाद देखभाल के लिए बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।

[avatar user=”Praveen Kumar” size=”thumbnail” align=”left”]By Praveen Kumar[/avatar]

गाजियाबाद। यशोदा हॉस्पिटल (Yashoda Hospital) में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। महिला गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर की रहने वाली है। महिला और उसके सभी बच्चे सुरक्षित हैं। महिला के चारों बच्चों में एक लड़की और तीन लड़के हैं। जन्म के बाद देखभाल के लिए बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।

गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर निवासी दंपत्ति की शादी आठ साल पहले हुई थी। बच्चे पैदा न होने के चलते दो साल पहले इलाज शुरू हुआ था। दो महीने की गर्भवती होने के बाद यशोदा अस्पताल (Yashoda Hospital) में वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. शशि अरोड़ा ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान डॉक्टर और महिला को पता चला कि गर्भ में चार बच्चे बढ़ रहे हैं। 12 जुलाई को रात में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन यशोदा अस्पताल (Yashoda Hospital) ले गए। डॉक्टरों की टीम ने महिला की स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी में भर्ती किया। ऑपरेशन के बाद तीन लड़के और एक लड़की पैदा हुई।

यह भी पढ़ें: वैक्सीन लगने के बाद न करें इन 4 लक्षणों को नज़रअंदाज़, हो सकते हैं कोरोना के संकेत

सीनियर नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. (मेजर) सचिन दुबे ने जानकारी दी कि तीनों लड़कों का वजन 1.680 किग्रा, 1.600 किग्रा, 1.330 किग्रा और लड़की का वजन 1.580 किग्रा है। डॉ. सचिन ने कहा कि सभी बच्चे आठवें महीने में पैदा होते हैं, लेकिन स्थिति सामान्य है। बच्चों को फिलहाल सिक नेटल केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती किया गया है। तीन से पांच दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

Woman gives birth to four children at Yashoda Hospital in Ghaziabad
                   फोटो: गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया

ऑपरेशन के बाद महिला ने चार स्वस्थ बच्चों, 3 लड़के और 1 लड़की को जन्म दिया। जन्म के कुछ समय बाद चारों बच्चों को डॉ. सचिन दुबे के संरक्षण में नर्सरी भेज दिया गया। चार बच्चों की एक साथ डिलीवरी कराना काफी जटिल प्रक्रिया थी। ऑपरेशन सक्सेसफुल होने के बाद यशोदा हॉस्पिटल (Yashoda Hospital) के प्रबंध निदेशक डॉ. रजत आरोरा ने डॉ. शशि अरोरा और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यशोदा हॉस्पिटल (Yashoda Hospital) के नवजात शिशु विभाग में इलाज की विश्वस्तरीय सुविधा है। यह सुविधा इसलिए भी रखी गई है कि किसी भी मुश्किल वक्त में लोगों को दिल्ली न भागना पड़े।

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News