World Economic Forum Davos 2022: कोरोना से मुकाबला करते हुए आशावान विजन के साथ आगे बढ़ रहा भारत- पीएम मोदी

World Economic Forum Davos 2022 PM Modi Speech LIVE: विश्व आर्थिक मंच (WEF) के ऑनलाइन आयोजित होने जा रहे पांच दिवसीय दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन के पहेल दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘विश्व के हालात’ विषय पर बोल रहे हैं. ‘दावोस एजेंडा’ शिखर सम्मेलन का आयोजन लगातार दूसरी साल डिजिटल तरीके से हो रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में जुटे दिग्गजों का 130 करोड़ भारतीयों की तरफ से स्वागत करता हूं.

उन्होंने कहा कि भारत कोरोना के मुकाबले के साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी आशावान विजन के साथ आगे बढ़ रहा है. भारत आज सिर्फ एक साल में ही 160 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज देने के आत्मविश्वास से भरा हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि COVID की शुरुआत के बाद से, हम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध करा रहे हैं, जो शायद दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य कार्यक्रम है.

प्रधानमंत्री बोले कि हमने सही दिशा में सुधारों पर भी ध्यान केंद्रित किया. वैश्विक आर्थिक विशेषज्ञों ने भारत के निर्णयों की प्रशंसा की है और मुझे विश्वास है कि हम भारत से विश्व की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे. केवल 1 वर्ष में भारत ने लगभग 160 करोड़ COVID वैक्सीन की खुराक दी है. भारत जैसे लोकतंत्र ने पूरी दुनिया को उम्मीद का एक गुलदस्ता दिया है. इस बुके में शामिल हैं- लोकतंत्र के प्रति विश्वास, 21वीं सदी को सशक्त बनाने की तकनीक और हम भारतीयों की प्रतिभा और स्वभाव.

COVID के दौरान हमने देखा कि कैसे भारत ने ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ के विजन को पूरा किया और कई देशों को दवाएं और टीके उपलब्ध कराए, जिससे कई लोगों की जान बच गई. आज भारत दुनिया के लिए फार्मेसी बन गया है. तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News