Xplained: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है. सरकार के इस फैसले के बाद देश भर में पेट्रोल की कीमतों में 5.7 रुपए से 6.35 रुपए तक और डीजल की कीमतों में 11.16 रुपए से 12.88 रुपए तक की कटौती हुई. केंद्र सरकार ने आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती की थी. जानिए राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कितने रुपए की कटौती की है.

उत्तर प्रदेश-

उत्तर प्रदेश सरकार ने वैट में पेट्रोल पर सात रूपए और डीजल पर दो रूपए की कटौती की है.

गुजरात-

गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में सात-सात रुपए प्रति लीटर की कमी की है.

मध्य प्रदेश-

मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में चार प्रतिशत की कटौती की. इसके अलावा मुख्यमंत्री चौहान ने पेट्रोल और डीजल पर उपकर में क्रमश: दो रुपए और 1.50 रुपए की कटौती करने का भी फैसला किया है.

हरियाणा-

हरियाणा सरकार ने भी ईंधन पर वैट घटाने की घोषणा की. अब पूरे हरियाणा में पेट्रोल और डीजल दोनों 12 रुपए प्रति लीटर सस्ते होंगे.

बिहार-

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगे वैट में तीन रुपए से अधिक की कटौती की. बिहार सरकार ने डीजल में 3.90 रूपए और पेट्रोल में 3.20 रूपये प्रति-लीटर की कटौती की.

पुडुचेरी-

पुडुचेरी में एआईएनआरसी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में 7 रुपए प्रति लीटर की कटौती की.

कर्नाटक-

कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 7-7 रुपए प्रति लीटर की कटौती की. कर्नाटक में डीजल का दाम तीन नवंबर को 104.50 रुपए प्रति लीटर था जो अब घटकर 85.03 रुपए प्रति लीटर हो गया है. पेट्रोल का दाम 113.93 रुपए प्रति लीटर था जो अब 100.63 रुपए प्रति लीटर है.

मिजोरम-

मिजोरम सरकार ने पेट्रोल और डीजल के मूल्य सात रुपए प्रति लीटर घटा दिए.

चंडीगढ़-

चंडीगढ़ प्रशासन ने तेल की कीमतों में 7 रुपए प्रति लीटर वैट घटाने की घोषणा की.

हिमाचल प्रदेश-

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर दो रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 4.60 रुपए प्रति लीटर वैट घटाने की घोषणा की.

जम्मू-कश्मीर-

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर 7-7 रूपए प्रति लीटर की कटौती की.

नगालैंड-

नगालैंड सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में सात रुपए प्रति लीटर की कमी की घोषणा की.

सिक्किम और मणिपुर-

दोनों राज्य सरकारों ने वैट में पेट्रोल और डीजल दोनों पर सात-सात रूपए की कटौती की है.

यह भी पढ़ें-

PM Modi Kedarnath Visit: माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला, केदारनाथ दौरे पर इस अंदाज में नजर आए पीएम नरेंद्र मोदी

Petrol-Diesel Prices Today: नोएडा में बिक रहा दिल्ली से सस्ता पेट्रोल, मुंबई में चेन्नई से महंगा, जानें अपने शहर में तेल के दाम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया